मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करने से पहले करें ये काम, बजरंगबली होंगे प्रसन्न
Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को भावना के साथ पढ़ें न कि तेजी से, पाठ का प्रत्येक शब्द आपकी आत्मा से कंपन करना चाहिए। जब हनुमान चालीसा पाठ पूर्ण कर लें तो 3 बार जय बजरंग बली का जाप करें और कुछ देर आंखें बंद करके मौन बैठें और अपनी आभा में उनकी ऊर्जा को महसूस करने की कोशिश करें।

हनुमान चालीसा का पाठ वैसे तो हर दिन करना चाहिए, लेकिन ज्यादातर लोग बजरंगबली की भक्ति करने के लिए मंगलवार के दिन इसका पाठ करते हैं। धार्मिक मान्यनुसार, इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं। क्योंकि हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। लेकिन बहुत से लोग हनुमान चालीसा का पाठ गलत तरीके से करते हैं, जिससे उन्हें फल की प्राप्ति नहीं होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपको हनुमान चालीसा के पाठ का पूर्ण फल मिले, तो इसका पाठ नियम के अनुसार ही करना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से पहले क्या करना चाहिए और इसका सही तरीका क्या है?
हनुमान चालीसा पाठ की विधि
मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करने से पहले आप अपने शरीर और पूजा स्थान को शुद्ध और पवित्र करें। यानी मंगवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सुबह स्नान करें। हो सके तो लाल वस्त्र धारण करें। इसके बाद जमीन पर लाल आसन बिछाकर, पूर्व या दक्षिण दिशा में मुख करके बैठ जाएं। चमेली के तेल या घी का दीपक जलाकर, हनुमान जी को सिंदूर, लाल फूल और गुड़-चने का भोग लगाएं। इसके बाद अपनी आंखें बंद करें और संकल्प। इसके बाद इसके बाद हनुमान चालीसा पाठ की शुरुआत करें। पाठ करते वक्त किसी भी तरह की जल्दबाजी न दिखाएं। इससे बजरंगबली प्रसन्न होकर संकट दूर करते हैं। इतना ही नहीं हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को भावना के साथ पढ़ें न कि तेजी से, पाठ का प्रत्येक शब्द आपकी आत्मा से कंपन करना चाहिए। जब हनुमान चालीसा पाठ पूर्ण कर लें तो 3 बार जय बजरंग बली का जाप करें और कुछ देर आंखें बंद करके मौन बैठें और अपनी आभा में उनकी ऊर्जा को महसूस करने की कोशिश करें।
कब और कितनी बार करें पाठ
ब्रह्म मुहूर्त के अलावा आप संध्याकाल खासकर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। इससे सुरक्षा बनी रहती है। जबकि ब्रह्म मुहूर्त में पाठ स्मरण करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। अब सवाल आता है कि हनुमान चालीसा का पाठ कितनी बार करें। वैसे प्रतिदिन 1 बार पाठ का स्मरण करने से शांति और शक्ति बढ़ती है। वहीं, 3 बार पाठ करने से सभी तरह की बाधाएं दूर होती हैष 7 बार पाठ करने से हनुमान जी सभी तरह की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। जबकि 11 से 108 बार चालीसा का जाप करने से चमत्कारी लाभ देखने को मिलते हैं।
हनुमान चालीसा पढ़ने के लाभ
- हनुमान चालीसा का पाठ करने से बल, बुद्धि, विद्या और आध्यात्मिक बल में बढ़ोत्तरी होती है।
-हनुमान चालीसा पढ़ने से मनोबल बढ़ता है।
- हनुमान चालीसा का पाठ आपको भय और तनाव से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर है।
- पाठ से हर तरह का रोग मिटता है।
- हर तरह का संकट मिटता है
- नकारात्मक प्रभाव दूर होते है और सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति को दीर्घजीवी बनाती है।
- इतना ही नहीं हनुमान चालीसा का पाठ करने से ग्रहों के प्रभाव भी दूर होते हैं।
- घर का कलह मिटता है।
- हनुमान चालीसा बुराइयों से दूर करती है।




साइन इन