When and how many times should you recite the Hanuman Chalisa on Saturday know benefits शनिवार को हनुमान चालीसा कब और कितनी बार पढ़ें? जानें लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनिवार को हनुमान चालीसा कब और कितनी बार पढ़ें? जानें लाभ

वैसे हनुमान चालीसा का पाठ रोज किया जाता है, लेकिन बहुत से लोग हर मंगलवार व शनिवार के दिन ही पाठ करते हैं। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है, जबकि शनिवार का दिन शनि देव को। लेकिन कई भक्तों के मन में एक सवाल रहता है कि आखिर शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ कब और कितनी बार करना चाहिए? 

Sat, 3 Jan 2026 09:16 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
शनिवार को हनुमान चालीसा कब और कितनी बार पढ़ें? जानें लाभ

हनुमान चालीसा बजरंगबली को समर्पित है। मान्यता है कि अगर सच्चे मन से इसका पाठ किया जाए, तो बजरंगबली की कृपा से कई सार कष्ट मिट जाते हैं। वैसे हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन किया जाता है, लेकिन बहुत से लोग हर मंगलवार और शनिवार के दिन ही पाठ करते हैं। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है, जबकि शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। लेकिन कई भक्तों के मन में एक सवाल रहता है कि आखिर शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ कब और कितनी बार करना चाहिए और इससे लाभ क्या है? शास्त्रों में हनुमान चालीसा का पाठ करने के भी कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका व्यक्ति को जरूर ख्याल रखना चाहिए।

चलिए जानते हैं शनिवार को हनुमान चालीसा के पाठ करने के नियम क्या है?

वैसे हनुमान चालीस में कई शक्तिशाली चौपाई है। इसमें से एक है कि जो सत बार पाठ कर कोई। छुटहि बंदि महा सुख हुई।। इसका अर्थ है कि शुद्ध हृदय से श्री हनुमान चालीसा का प्रतिदिन 100 बार पाठ करने वाला व्यक्ति समस्त सांसारिक बंधंनों से छूटकर मोक्ष को प्राप्त करता है और सुख की प्राप्ति होती है। ऐसे में रोजाना आप 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

मान्यता है कि शनिवार के दिन 7 बार भी हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। सात बार इसका पाठ करना सबसे उत्तम माना जाता है। लेकिन अगर आप शनिवार के दिन सात बार नहीं कर पाते हैं, तो इसकी जगह सुबह और शाम के समय यानी दिन में दो बार हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। इससे जीवन में आने वाली समस्याओं से व्यक्ति को निजात मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान चालीसा कब नहीं पढ़ना चाहिए? जानिए वजह
ये भी पढ़ें:शनिवार को करें हनुमान चालीसा का पाठ, अर्पित करें तुलसी की माला
ये भी पढ़ें:रोजाना करें हनुमान चालीसा का पाठ, मिलेंगे ये चमत्कारिक लाभ

सुबह और शाम करें पाठ
वहीं, अगर आपके लिए दो बार हनुमान चालीसा का पाठ करना संभव न हो तो ऐसे में शाम के समय 8 बजे एक लाल बत्ती का दीपक जला लें। अब इसके सामने आसन बिछाकर बैठें और शांत मन से हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा लगातार 40 दिनों तक करना चाहिए। इससे व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है और जीवन संकट से भी हनुमान जी बचाते हैं।

शनिवार से लाभ
- माना जाता है कि शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि के बुरे प्रभाव को कम किया जा सकता है।

- साथ ही भय से मुक्ति मिलती है।

- शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से कार्यों में आ रही बाधाएं भी दूर हो सकती हैं और जीवन में तरक्की हासिल होती है।

- साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और इसकी जगह सकारात्मकता आती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!