Recite Hanuman Chalisa on Tuesday and your troubles will be destroyed and your wishes will be fulfilled मंगलवार को करें हनुमान चालीसा का पाठ, कष्टों का होगा नाश, ये इच्छाएं होगी पूरी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मंगलवार को करें हनुमान चालीसा का पाठ, कष्टों का होगा नाश, ये इच्छाएं होगी पूरी

हनुमान चालीसा का पाठ करने से कई इच्छाएं पूरी होती है। मंगलवार का दिन यदि श्रद्धा-भाव से हनुमान चालीसा का पाठ करे, तो उसके रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगते हैं। चलिए जानते हैं कि मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ से क्या-क्या लाभ प्राप्त होता है।

Sat, 3 Jan 2026 04:47 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
मंगलवार को करें हनुमान चालीसा का पाठ, कष्टों का होगा नाश, ये इच्छाएं होगी पूरी

हिंदू धर्म के मुताबिक मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा करने के लिए सबसे शुभ माना गया है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए साधक इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से कई लाभ प्राप्त होते हैं। साधक के घर में सुख शांति बढ़ती है। साथ ही धन में वृद्धि होती है और आप सभी कष्‍टों से दूर रहते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करने से पितृ दोष, मंगल दोष, राहु-केतु दोष दूर होते हैं। इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ करने से कई इच्छाएं पूरी होती है। मंगलवार का दिन यदि श्रद्धा-भाव से हनुमान चालीसा का पाठ करे, तो उसके रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगते हैं। चलिए जानते हैं कि मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ से क्या-क्या लाभ प्राप्त होता है।

ये इच्छाएं होती हैं पूरी
- मंगलवार को हनुमान चालीसा काठ करने से मन की नकारात्मकता दूर होता है और मनोबल बढ़ाता है।
- करियर में तरक्की होती है और प्रमोशन भी मिलता है।
- हनुमान चालीसा का पाठ करने से ग्रहों का दुष्प्रभाव कम होता है और अवसर प्राप्त होने लगते हैं।
- साथ ही आर्थिक संकट खत्म होते हैं और अचानक धन लाभ होता है। इसके लिए लगातार 11 मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करना होगा।
- नजर-दोष, भय, अशांति और मानसिक तनाव का प्रभान हनुमान चालीसा के पाठ से कम हो जाता है।
- घर के झगड़े और क्‍लेश से परेशान हैं, तो मंगलवार के दिन मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे समस्या दूर हो जाएगी।
- बार-बार चोट या दुर्घटना हो रही है तो हर मंगलवार को कम से 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मनोकामनाओं की पूर्ति
श्रद्धापूर्वक 100 बार पाठ करने (शत बार पाठ) से असंभव कार्य भी सिद्ध हो जाते हैं और व्यक्ति को धन-धान्य और सुख की प्राप्ति होती है। क्योंकि हनुमान चालीसा की एक चौपाई है जिसमें कहा गया है कि जो सत बार पाठ कर कोई , छूटहि बंदि महा सुख होई। अर्थात् जो कोई भी हनुमान चालीसा का सौ (100) बार पाठ करेगा, वह सभी बंधनों (कष्टों, दुखों, चिंताओं) से मुक्त हो जाएगा और उसे परम आनंद (महासुख) की प्राप्ति होगी।

हनुमान चालीसा पाठ की विधि
- मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ने का सबसे शुभ समय सुबह सूर्योदय के बाद या शाम प्रदोष काल (सूर्यास्त के आसपास) है।
- सुबह का पाठ शक्ति और साहस देता है, जबकि शाम का पाठ संकट निवारण करता है।
- पाठ हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके करें।
- हनुमान जी को लाल रंग प्रिय है, इसलिए लाल या नारंगी कपड़े पहनें।
- पाठ से पहले स्नान करके स्वच्छ हो जाएं और हनुमान जी की मूर्ति व्या फोटो के सामने घी का दीपक जलाएं।
- सही समय और दिशा में पाठ करने से चालीसा का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है और हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनिवार को हनुमान चालीसा कब और कितनी बार पढ़ें? जानें लाभ
ये भी पढ़ें:हनुमान चालीसा कब नहीं पढ़ना चाहिए? जानिए वजह
ये भी पढ़ें:Hanuman Chalisa Hindi :पढ़ें संपूर्ण श्री हनुमान चालीसा
ये भी पढ़ें:मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!