Guru Purnima 2025 Vrat on 10 July What to not do on Purnima pooja 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा व्रत, पूजा के समय न करें ये गलतियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा व्रत, पूजा के समय न करें ये गलतियां

Guru Purnima 2025 Vrat: इस साल की गुरु पूर्णिमा तिथि बृहस्पतिवार, 10 जुलाई 2025 को पड़ रही है, जो गुरु को समर्पित होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन पूजा करते समय कुछ कामों को करना अच्छा नहीं माना जाता है।

Sun, 29 June 2025 01:13 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा व्रत, पूजा के समय न करें ये गलतियां

Guru Purnima 2025 Vrat, 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा व्रत: इस साल बृहस्पतिवार के दिन गुरु पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। ये व्रत गुरु व माता लक्ष्मी को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ लक्ष्मी माता और चंद्र देव की पूजा का विधान है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा को धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु पूर्णिमा पर पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की उपासना करने से आर्थिक मुश्किल से राहत मिलती है। वहीं, गुरु पूर्णिमा पर की गई कुछ गलतियां मां लक्ष्मी की नाराजगी का कारण भी बन सकती हैं। आइए जानते हैं गूर पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करना चाहिए-

पूजा के समय न करें ये गलतियां

दूध-चांदी दान: गुरु पूर्णिमा के दिन दूध और चांदी का दान करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा पर दूध और चांदी का दान करने से चंद्र दोष लग सकता है और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब है गुरु पूर्णिमा? जानें डेट व पूजन शुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें:चंद्र आज से सिंह राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी

कटे-फटे कपड़े: गुरु पूर्णिमा के दिन फटे-पुराने या काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। पूर्णिमा की तिथि देवी लक्ष्मी को समर्पित है। इसलिए इस दिन कटे-फटे या काले रंग के कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए आपको गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

घर में अंधेरा: गुरु पूर्णिमा के दिन घर में अंधेरा नहीं होना चाहिए। ऐसा कहते हैं कि घर में अंधेरा होने से मां लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं। इसलिए ध्यान रखें कि गुरु पूर्णिमा के दिन घर के किसी भी कोने में अंधेरा न रहे।

तामसिक भोजन: गुरु पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए तामसिक भोजन का सेवन न करें। हर दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु के नक्षत्र में गुरु, 12 अगस्त तक इन राशियों को लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 30 जून-6 जुलाई का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:सूर्य-बुध की जोड़ी बनेगी चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों की मौज ही मौज

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!