Moon Transit in Leo Rashifal Chandra Horoscope today these 3 zodiacs will get good news Moon Transit: चंद्र आज से सिंह राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Moon Transit: चंद्र आज से सिंह राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी

Moon Transit in Leo Rashifal Chandra Horoscope: आज सूर्य के राशि में चंद्र देव प्रवेश कर चुके हैं। चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर करना कुछ राशि के जातकों का दिन खुशनुमा बना सकता है और जबरदस्त प्रॉफिट भी दे सकता है।

Sun, 29 June 2025 12:30 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Moon Transit: चंद्र आज से सिंह राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी

Moon Transit in Leo Rashifal Chandra, चंद्र आज से सिंह राशि में: चंद्रमा सबसे तेज स्पीड से एक राशि में दूसरी राशि में एंटर करते हैं। पंचांग के अनुसार, आज रविवार को सुबह के लगभग 06 बजकर 33 मिनट पर चंद्र देव ने कर्क राशि से सिंह राशि का सफर पूरा कर लिया है। अब चंद्र देव का अगला राशि परिवर्तन 1 जुलाई को दोपहर 3:23 बजे होगा, तब तक चंद्रमां सूर्य की राशि सिंह में ही विराजमान रहेंगे। चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर कुछ राशि के जातकों का दिन खुशनुमा बना सकता है। आइए जानते हैं कि चंद्रमा के सिंह गोचर से आपको लाभ होगा या नहीं-

इन 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी

सिंह राशि: चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर करना इस राशि के जातकों को काफी फायदा दे सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धन का आगमन बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आप प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश कर सकते हैं लेकिन एक्सपर्ट सलाह के साथ। भाई बहन से चल रहे विवाद खत्म हो सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकडेंगे। वहीं, व्यापारियों को धन लाभ होने की संभावना है। करियर में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सुख-समृद्धि का लाभ मिलेगा। जीवन आनंदमय रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु के नक्षत्र में गुरु, 12 अगस्त तक इन राशियों को लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 30 जून-6 जुलाई का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:सूर्य-बुध की जोड़ी बनेगी चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों की मौज ही मौज

मकर राशि: चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर मकर राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। ऐसे में जीवन में चली आ रही मुश्किलें धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। आपकी सेहत में सुधार होगा। संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, धार्मिक गतिविधियों में भी मन लगेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन के लिए 29 जून का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!