Rashifal Sun Transit of Mercury in Moon sign these zodiacs will have a lot of fun सूर्य-बुध की जोड़ी बनेगी चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों की मौज ही मौज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य-बुध की जोड़ी बनेगी चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों की मौज ही मौज

Rashifal Sun Transit of Mercury in Moon sign: जुलाई के महीने में चंद्र देव की राशि में सूर्य और बुध की जोड़ी देखने को मिलेगी। बुध व सूर्य ग्रह की युति होने पर बुधादित्य राजयोग बनेगा, जो कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है।

Sun, 29 June 2025 08:41 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य-बुध की जोड़ी बनेगी चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों की मौज ही मौज

Rashifal Sun Transit of Mercury, सूर्य-बुध की जोड़ी बनेगी चंद्र की राशि में: बस कुछ ही दिनों में सूर्य और बुध युति करने जा रहे हैं। जुलाई के महीने में चंद्र देव की राशि में सूर्य और बुध की जोड़ी देखने को मिलेगी। बुध व सूर्य ग्रह की युति होने पर बुधादित्य राजयोग का निर्माण भी होता है। दृक पंचांग के अनुसार, कर्क राशि में 16 जुलाई को शाम 05 बजकर 40 मिनट पर सूर्य गोचर करेंगे, जहां पहले से ही बुध विराजमान रहेंगे। कर्क राशि में बुध-सूर्य की युति 16 अगस्त तक रहेगी। चंद्र की राशि में सूर्य और बुध की जोड़ी कुछ राशियों का भाग्य सूर्य के तेज के समान रौशन कर सकती है तो कुछ के लिए मुश्किल भरी भी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कर्क राशि में सूर्य-बुध की युति से किन राशियों को लाभ हो सकता है-

इन 3 राशियों की मौज ही मौज

सिंह राशि: सूर्य-बुध की जोड़ी चंद्र की राशि में बनने से सिंह राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। कानूनी मामलों में आपको जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य-बुध की जोड़ी चंद्र की राशि में बनना फायदेमंद माना जा रहा है। आपके सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ लेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माने जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:29 जून को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन के लिए 29 जून का दिन कैसा रहेगा?

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए सूर्य-बुध की जोड़ी चंद्र की राशि में बनना शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। सूर्य देव की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग सकते हैं। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिल सकता है। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की सीधी चाल मचाएगी धमाल, इन 3 राशियों पर होगी खुशियों की बरसात
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, शुक्र गोचर करेगा कमाल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!