Guru Purnima 2025 date and time kab hai Guru Purnima Guru Purnima: कब है गुरु पूर्णिमा? जानें डेट व पूजन शुभ मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Guru Purnima: कब है गुरु पूर्णिमा? जानें डेट व पूजन शुभ मुहूर्त

Guru Purnima 2025 date and time: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिष्य अपने गुरुओं की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन स्नान व दान का भी विशेष महत्व माना जाता है। जानें, जुलाई में कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा-

Wed, 18 June 2025 02:16 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Guru Purnima: कब है गुरु पूर्णिमा? जानें डेट व पूजन शुभ मुहूर्त

Guru Purnima 2025 date, कब है गुरु पूर्णिमा: गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा व आषाढ़ पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिष्य अपने गुरुओं की पूजा-अर्चना करते हैं। इस साल जुलाई के महीने में गुरु पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। यह दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी व गुरुओं को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ लक्ष्मी माता एवं विष्णु भगवान की पूजा की जाएगी। गुरु पूर्णिमा के दिन स्नान व दान का भी विशेष महत्व माना जाता है। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा की सही डेट व पूजन के शुभ मुहूर्त-

जानें डेट व पूजन शुभ मुहूर्त: आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 10 जुलाई को 01:36 ए एम पर होगी और इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई को 02:06 ए एम पर तिथि का समापन होगा। उदया तिथि अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:10 से 04:50 तक रहेगा व शुभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 05:31 से 07:15 ए एम तक रहेगा। इन दोनों मुहूर्त में स्नान-दान व पूजन शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगिनी एकादशी पर करें ये उपाय, बढ़ेगी सुख-संपदा
ये भी पढ़ें:योगिनी एकादशी कब? जानें योगिनी एकादशी की व्रत व पूजन-विधि

करें ये काम: गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद जरूर लें।

गंगा स्नान का महत्व: गुरु पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में गंगा और दान करने खास महत्व है। गुरु पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र देव और धन की देवी मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने का विधान है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जुलाई में सूर्य, मंगल, चंद्र व शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों को खूब होगा फायदा
ये भी पढ़ें:12 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, गुरु गोचर से लाभ
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 19 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!