Guru Rashifal Rahu Horoscope constellation these zodiacs can get benefits till 12 August राहु के नक्षत्र में गुरु, 12 अगस्त तक इन राशियों को लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

राहु के नक्षत्र में गुरु, 12 अगस्त तक इन राशियों को लाभ ही लाभ

Guru Rashifal Rahu Horoscope: इस समय गुरु ग्रह मिथुन राशि में विराजमान हैं और आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। आर्द्रा नक्षत्र में गुरु के विराजमान रहने से कुछ राशियों को धन व करियर के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है।

Sun, 29 June 2025 11:43 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
राहु के नक्षत्र में गुरु, 12 अगस्त तक इन राशियों को लाभ ही लाभ

Guru Rashifal Rahu Horoscope, राहु के नक्षत्र में गुरु: ग्रहों के गुरु बृहस्पति का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु ग्रह धीमी गति में गोचर करते हैं। समय-समय गुरु की चाल में बदलाव होता रहता है। इस समय गुरु ग्रह मिथुन राशि में विराजमान हैं और आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। दृक पंचांग के अनुसार, गुरु ग्रह ने 14 जून 2025 को 12:07 ए एम पर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश किया था। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु माने जाते हैं। गुरु 12 अगस्त तक राहु के नक्षत्र में विराजमान रहने वाले हैं। गुरु ग्रह का ये गोचर कुछ राशि के जातकों को पॉजिटिव न्यूज दे सकता है तो कुछ राशियों की मुश्किलें भी बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं गुरु के राहु के नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों को फायदा हो सकता है-

12 अगस्त तक इन राशियों को लाभ ही लाभ

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए गुरु का राहु के नक्षत्र में गोचर करना बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से आपको अच्छा रिटर्न मिलने की भी संभावना है। आपके स्वास्थ्य और व्यापार दोनों की स्थिति बेहतर रहने वाली है।

मेष राशि: गुरु का राहु के नक्षत्र में गोचर करना मेष राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। आपके जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। गुरु की कृपा से सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी। करियर में सम्मान बना रहेगा। कुछ लोगों की नौकरी भी लग सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 30 जून-6 जुलाई का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:सूर्य-बुध की जोड़ी बनेगी चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों की मौज ही मौज

वृषभ राशि: गुरु का राहु के नक्षत्र में गोचर करना वृषभ राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति दुरुस्त रहेगी। वहीं, आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की भी जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ माना जा रहा है। काम के मामले में आप कॉन्फिडेंट और प्रोडक्टिव रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन के लिए 29 जून का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!