gemstone these people should not wear a yellow sapphire Gemstone: ये लोग भूलकर भी ना पहनें पुखराज, एक गलती से भी हो सकता है बड़ा नुकसान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Gemstone: ये लोग भूलकर भी ना पहनें पुखराज, एक गलती से भी हो सकता है बड़ा नुकसान

पुखराज की गिनती कीमती रत्नों में होती है और इसे काफी पावरफुल भी माना जाता है। हालांकि इसे पहनने के कई नियम हैं जिसे नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। 

Tue, 27 Jan 2026 04:54 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gemstone: ये लोग भूलकर भी ना पहनें पुखराज, एक गलती से भी हो सकता है बड़ा नुकसान

रत्नशास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जहां पर हर मुश्किल का हल रत्न की मदद से निकाला जाता है। कुंडली और मूलांक के आधार पर सही रत्न का चुनाव करके कमजोर पड़े ग्रह को ट्रैक पर लाया जा सकता है। यहां पर ये भी जानना जरूरी है कि सारे रत्न हर कोई नहीं पहन सकता है। राशि, मूलांक और ग्रहों की स्थिति को देखकर ही रत्न का चयन किया जाता है। आज बात करेंगे रत्नों की दुनिया के कीमती रत्न पुखराज की। पुखराज अपने आप में ही सबसे खास रत्न है। इस रत्न का संबंध सीधे तौर पर पुखराज से जुड़ा हुआ है। पुखराज काफी प्रभावशाली होता है लेकिन इसे हर कोई नहीं पहन सकता है। अगर गलत इंसान ने पुखराज धारण कर लिया तो उस पर इसका गलत प्रभाव पड़ने लगेगा।

इन लोगों को नहीं पहनना चाहिए पुखराज

कई बार लोग शौकिया तौर पर कोई सा भी रत्न पहन लेते हैं जोकि सही नहीं है। अगर गलत लोग इसे धारण करते हैं तो गुस्से पर काबू नहीं रहता है। साथ वैवाहिक जीवन में भी शांति नहीं बचती है। इसके अलावा स्वास्थ्य और पैसों से जुड़ी दिक्कत होती है। अब बात करते हैं कि पुखराज किसे नहीं पहनना चाहिए? रत्नशास्त्र के हिसाब से वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को पुखराज से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इन राशियों को पुखराज कभी सूट नहीं करेगा और इसके पीछे इन राशियों के स्वामी ग्रह और अन्य चीजें वजह हैं। वहीं बात करें कि इसे कौन-कौन पहन सकता है तो लिस्ट में मेष, कर्क, सिंह, धनु, वृश्चिक और मीन है। इन लोगों के लिए पुखराज किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। पुखराज पहनने ही इन लोगों की जिंदगी की बाधाएं खत्म होने लगती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: दिन में धारण नहीं करना चाहिए मोती? जान लें पहनने का सही तरीका
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: जान लें पुखराज धारण करने का सही और आसान नियम, ना करें गलती
ये भी पढ़ें:नया-नया रत्न बनवाया और काम नहीं आया, ये बातें हो सकती हैं जिम्मेदार
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: पुखराज पहनते वक्त पढ़ें ये मंत्र, जानें किन लोगों को रहना चाहिए दूर
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: इन तारीखों पर जन्मे लोगों के लिए लकी होता है मोती, जानें फायदे

इस दिन पहनना चाहिए पुखराज

पुखराज को धारण करने की बात है तो इसके लिए विशेष दिन है। हर एक रत्न के लिए ग्रह के हिसाब से दिन चुने गए हैं। बात करें पुखराज की तो इसे हमेशा गुरुवार के दिन ही पहनना चाहिए। शुद्धीकरण के बाद ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करते हुए पुखराज को धारण कर लेना चाहिए। इसे धारण करते वक्त पॉजिटिव तरीके से ही सोचना चाहिए कि ये काम करेगा। साथ ही पुखराज को हमेशा सोने में ही जड़वाना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए रत्नशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!