Gemstone: नया-नया रत्न बनवाया और काम नहीं आया, ये बातें हो सकती हैं जिम्मेदार
अगर आप अपनी कुंडली दिखाकर किसी ज्योतिष से रत्न पहनते हैं, तो आपको इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, वरना आपका रत्न आपको लाभ नहीं देगा। आप इसे पहनेंगे और जिस उद्देश्य के लिए पहना है, वो पूरा नहीं होगा।

अगर आप अपनी कुंडली दिखाकर किसी ज्योतिष से रत्न पहनते हैं, तो आपको इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, वरना आपका रत्न आपको लाभ नहीं देगा। आप इसे पहनेंगे और जिस उद्देश्य के लिए पहना है, वो पूरा नहीं होगा। इसलिए आपको इन बातों का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए। रत्न असली है या हीं, इसको खरीदते समय अनुभवी एक्सपर्ट से सलाह लें। इस बात को भी देख लें कि रत्न कहीं से भी खंडित न हो। अगर पहने हुए ही रत्न खण्डित हो जाता है और फट जाता है या बदरंग हो जाता है तो ऐसे रत्न को तुरंत बदल लेना चाहिए। ऐसे रत्न को पहनना नहीं चाहिए। जानेपर उसे त्यागकर वैसा ही अन्य रत्न धारण करना चाहिये।
रत्न का वजन वहीं पहने जो बताया है?
आपको रत्न किस दिन पहनना चाहिए और किस विधि से पहनना चाहिए और किस समय पहनना चाहिए इन बातों को भी ज्योतिष से जान लें। इसके अलावा संबंधित ग्रह से जुड़े मंत्र के शुद्ध उच्चारण से पहले आपको अच्छे से जाग्रत् करके ही धारण करना अधिक लाभप्रद होता है। इसके बाद कुछ दान भी करना चाहिए। दो विरोधाभासी रत्नों को एक साथ न पहनें। अगर रत्न काम ना कर रहा हो, तो इसका शुद्धीकरण कर लें। धातु में जडित रत्न के नीचेका हिस्सा आपकी स्किन से जुड़ना चाहिए त्वचासे हल्का-सा स्पर्श होते रहना अच्छा है। चोरी किया हुआ, छीना हुआ, कीमत न चुकाया हुआ, रास्तेसे प्राप्त और अनजाने व्यक्तिका रत्न अभिशप्त हो सकता है।
नीलम और हीरा हर किसी को सूट नहीं करते
रत्न जिस धातु में बताया है, उसी में पहने बिना सही धातु में इसे बनवाकर लाभ नहीं होता है। आपको यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि शनि का रत्न नीलम और शुक्र का रत्न हीरा होता है, लेकिन हर किसी को इसका लाभ नहीं मिलता है। इसके अलावा सभी को ये सहन नहीं होते। इसलिए किसी टेस्ट के बाद ही इसे धातु में जड़वायें। अगर आप रत्न पहनते हैं तो उसमें आस्था भी रखें, आपको यह सोचना चाहिए कि यह रत्न पहनने से आपको लाभ होगा।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्तरेखा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन