gemstone yellow sapphire benefits wearing rules zodiac signs pukhraj pehnne ke fayde Gemstone: पुखराज पहनते समय 108 बार पढ़ें ये मंत्र, इन 6 राशियों के लोग गलती से भी ना लगाएं हाथ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Gemstone: पुखराज पहनते समय 108 बार पढ़ें ये मंत्र, इन 6 राशियों के लोग गलती से भी ना लगाएं हाथ

Yellow Sapphire Gemstone: रत्नशास्त्र में पुखराज को काफी प्रभावशाली बताया गया है। पुखराज को पहनने से पहले कई चीजों का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। जानिए इसे धारण करते वक्त कौन सा मंत्र पढ़ा जाना जरूरी है?

Sat, 15 Nov 2025 06:08 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gemstone: पुखराज पहनते समय 108 बार पढ़ें ये मंत्र, इन 6 राशियों के लोग गलती से भी ना लगाएं हाथ

Yellow Sapphire Gemstone: रत्नशास्त्र की दुनिया में कुछ रत्नों को चमत्कारी बताया गया है और इस लिस्ट में पुखराज शामिल है। पुखराज काफी कीमती और प्रभावशाली रत्नों में से एक है। इसका सीधा-सीधा संबंध गुरु ग्रह यानी जूपिटर से है। ज्योतिषी को कुंडली दिखाकर ही पुखराज को पहनना चाहिए क्योंकि अगर राशि के अनुसार गलत रत्न पहल लिया जाए इसका परिणाम बहुत खराब होता है। राशि के अनुसार सही दिन और सही मंत्र के साथ अगर पुखराज को धारण किया जाता है तो इससे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का बैलेंस बहुत सही बनता है। गुरु के चलते पुखराज हमारे रिश्ते और करियर को एक नई उड़ान देता है। हालांकि इसे पहनते हुए सही मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।

पुखराज धारण करते हुए पढ़ें ये मंत्र

पुखराज पहनने से पहले इसका शुद्धीकरण करना जरूरी है। इसके लिए पुखराज को गंगाजल, दूध, तुलसी और शहद के पानी में कुछ देर डुबा देना चाहिए। इसके बाद इसे पहनते हुए ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। इसके अलावा गुरु का मंत्र ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः का जाप कर सकते हैं। इसके बाद इसे दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में पहनना चाहिए। ध्यान रखें कि पुखराज को हमेशा गुरुवार के दिन ही धारण करना चाहिए। साथ ही इसे हमेशा सोने में ही जड़वाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: मोती धारण करते समय जरूर पढ़ें ये मंत्र, मिलेगी भगवान शिव की कृपा

ये लोग पहन सकते हैं पुखराज

पुखराज हर कोई नहीं पहन सकता है। कुंडली के अनुसार ही इसे धारण करने से लाभ मिलते हैं। रत्नशास्त्र के हिसाब से मेष, कर्क, धनु, मीन और वृश्चिक के जातकों को पुखराज पहनना चाहिए। इन राशियों की कुंडली में गुरु ग्रह हमेशा अच्छा फल देता है। ऐसे में पुखराज पहनने से इनकी जिंदगी में गुरु ग्रह और मजबूत हो जाता है और इसके सकारात्मक प्रभाव इनकी जिंदगी में साफ तौर पर देखने को मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: बाथरूम में वॉशिंग मशीन रखना कितना सही? ना करें ये गलतियां

ये लोग ना पहनें पुखराज

कुछ राशियों के लिए पुखराज उलटा काम करेगा। इन लोगों को तो भूलकर भी पुखराज को हाथ नहीं लगाना चाहिए। रत्नशास्त्र के हिसाब से मिथुन, वृषभ, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि को पुखराज नहीं पहनना चाहिए। अगर इन राशियों की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है तो इन्हें कुंडली दिखाकर ही पुखराज धारण करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाए तो इसके गलत प्रभाव पड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए रत्नशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!