gemstone yellow sapphire wearing rules zodiac signs pukhraj pehne ki vidhi Gemstone: पुखराज धारण करने का ये है सही नियम, भूलकर भी ना करें ये गलती, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Gemstone: पुखराज धारण करने का ये है सही नियम, भूलकर भी ना करें ये गलती

Yellow Sapphire Gemstones Wearing Mantra: पुखराज कीमती रत्नों में से एक है। इस रत्न को पहनने से कई फायदे मिलते हैं। आज जानते हैं कि इसे पहनने का सरल और सही नियम क्या है? साथ ही इससे जुड़ी उस गलती पर बात करेंगे जो अक्सर लोग कर देते हैं।

Tue, 2 Dec 2025 03:28 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gemstone: पुखराज धारण करने का ये है सही नियम, भूलकर भी ना करें ये गलती

Yellow Sapphire Wearing Method: रत्नशास्त्र में कई ऐसे रत्नों का जिक्र किया गया है जो लोगों की जिंदगी को आसान बनाते हैं। मोती, पन्ना और पुखराज से लेकर तमाम रत्न ऐसे हैं जिनके कई फायदे होते हैं। आज बात करेंगे पुखराज की जिसे यलो सफायर के भी नाम से जाना जाता है। पुखराज देखने में हल्का सुनहरा और पीला होता है। तो चलिए जानते हैं कि पुखराज पहनते वक्त कौन सा मंत्र पढ़ना चाहिए? साथ ही जानिए इसे किस राशि के जातक पहन सकते हैं और किसे इसे पहनने से बचना चाहिए?

पुखराज धारण करते हुए पढ़ें ये मंत्र

पुखराज को हमेशा गुरुवार के दिन पहनना चाहिए। इसका संबंध गुरु ग्रह से होता है और इस ग्रह का दिन गुरुवार को माना जाता है। जो लोग पुखराज धारण करते हैं, उनके साथ गुरु ग्रह की कृपा होती है। इसे धारण करने से पहले कच्चे दूध में गंगाजल और शहद मिलाकर शुद्ध करना चाहिए। इसके बाद ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप कर सकते हैं। इसके अलावा ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः मंत्र का भी जाप किया जा सकता है। पुखराज को धारण करते वक्त इन मंत्रों का उच्चारण 108 बार करना जरूरी है। इसी के साथ पुखराज का शुद्धीकरण हो जाता है और अब इसे पहना जा सकता है। अब बात की जाए पुखराज को किस उंगली में पहनना चाहिए तो इसे हमेशा दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में पहनना सही माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल 3 दिसंबर: मूलांक के हिसाब से जानें कैसा होगा आपका कल का दिन?

ये लोग पहन सकते हैं पुखराज

रत्नशास्त्र के हिसाब से पुखराज कुछ राशियों के लिए चमत्कारी काम करता है। इन राशियों की जिंदगी में पुखराज सकारात्मक बदलाव लेकर आता है। इस लिस्ट में मेष, कर्क, सिंह, धनु, मीन और वृश्चिक राशि शामिल है। इस राशि के लोग बेझिझक पुखराज धारण कर सकते हैं।

ये लोग ना पहनें पुखराज

रत्नशास्त्र के हिसाब से हमेशा राशि के अनुसार ही रत्न धारण करने चाहिए। ज्योतिष को कुंडली दिखाकर ही किसी रत्न को धारण करने का फैसला लेना चाहिए। दरअसल गलत रत्न पहनने से इसके नकारात्मक प्रभाव हम पर पड़ने लगते हैं जोकि सही नहीं है। शास्त्र के हिसाब से कुछ राशियों को पुखराज पहनने से बचना चाहिए। भले ही पुखराज से कई फायदे मिलते हो लेकिन कुछ राशियों के लिए ये शुभ नहीं माने जाते हैं और इसे पहनने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए। पुखराज कभी भी वृषभ, कन्या, तुला, मकर, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों को नहीं पहनना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: कुंभ राशि वालों के लिए लकी होता है मोती? जानें किसे रहना चाहिए दूर

पुखराज पहनने के फायदे

पुखराज पहनने से कई फायदे मिलते हैं। जो लोग पुखराज धारण करते हैं उनकी आर्थिक स्थिति सही होती जाती है। वहीं स्टूडेंट्स इसे पहनते हैं तो उन्हें करियर में ग्रोथ मिलती है। साथ ही जिनकी शादी नहीं हो रही है, उनके लिए भी पुखराज फायदेमंद साबित होता है। इस रत्न की मदद से मानसिक शांति भी मिलती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए रत्नशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!