gemstone these people should avoid wearing red coral moonga kise nahi pehna chahiye रत्नशास्त्र: मूंगा पहनने से हो सकते हैं ये 3 बड़े नुकसान, जानें किन लोगों को करता है सूट?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

रत्नशास्त्र: मूंगा पहनने से हो सकते हैं ये 3 बड़े नुकसान, जानें किन लोगों को करता है सूट?

रत्नशास्त्र की दुनिया में मूंगा का विशेष महत्व होता है। हालांकि ये इतना पावरफुल है कि अगर इसे कोई ऐसा इंसान पहन लें जिसे नहीं पहनना चाहिए तो ये बहुत नुकसान करता है। जानते हैं कि आखिर मूंगा किसे पहनना चाहिए और इससे होने वाले नुकसान क्या है?

Wed, 28 Jan 2026 03:19 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
रत्नशास्त्र: मूंगा पहनने से हो सकते हैं ये 3 बड़े नुकसान, जानें किन लोगों को करता है सूट?

रत्नशास्त्र की दुनिया में एक से बढ़कर एक रत्न होते हैं, जो लोगों की जिंदगी को आसान बनाते हैं। कुंडली देखकर कमजोर ग्रह की स्थिति को समझा जा सकता है। पुखराज, मोती, पन्ना, रूबी और मूंगा समेत कई ऐसे रत्न हैं जिनका संबंध किसी ना किसी ग्रह से जरूर होता है। बात करें मूंगा की तो इसका सीधा-सीधा संबंध मंगल ग्रह के साथ होता है। मूंगा को धारण करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं हालांकि ये हर किसी को सूट नहीं करता है। ऐसे में ज्योतिषी की सलाह पर ही इसे धारण करना चाहिए। अगर गलत इंसान से मूंगा धारण कर लिया तो मंगल की एनर्जी की वजह से उनकी जिंदगी में कई तरह की दिक्कतें आने लगेंगी।

मूंगा से होने वाले नुकसान

अगर किसी ने बिना सलाह के ही शौकिया तौर पर ही मूंगा पहनने की कोशिश की तो उसे धीरे-धीरे इसका बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। रत्न शास्त्र के अनुसार मूंगा से होने वाले नुकसान तो कई सारे हैं। आज हम उनमें से 3 सबसे बड़े नुकसान के बारे में बात करेंगे। अगर किसी ऐसे इंसान ने मूंगा पहन लिया, जिसे नहीं पहनना चाहिए तो सबसे पहले उसमें गुस्सा और चिड़चिड़ापन सबसे पहले बढ़ेगा। इसके बाद रिश्तों में तनाव जैसी स्थिति पैदा होने लगेगी। साथ ही इसका स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ने लगता है। अगर गलत इंसान मूंगा पहनता है तो उसे सिरदर्द और पेट दर्द जैसी दिक्कतें होती रहेंगी।

सिर्फ इन लोगों को पहनना चाहिए मूंगा

रत्नशास्त्र के हिसाब से मूंगा मेष, सिंह, धनु, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को ही सूट करता है। हालांकि फिर भी एक बार ज्योतिषी को अपनी कुंडली जरूर दिखा देनी चाहिए। उनकी सलाह पर ही मूंगा को धारण करना चाहिए। मूंगा उन लोगों को नहीं पहनना चाहिए, जिनका मंगल पहसे से ही मजबूत और उच्च स्थिति में हो। ऐसे लोग मूंगा पहनकर मंगल से जुड़ी अपनी हर एनर्जी को डबल कर देते है, जिसके बाद इनकी लाभ में सिर्फ और सिर्फ दिक्कतें ही आती हैं। ऐसे में मूंगा धारण करने से पहले इन चीजों के बारे में सोच-समझ लेना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त: इन लोगों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए पुखराज
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: दिन में धारण नहीं करना चाहिए मोती? जान लें पहनने का सही तरीका
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: इन तारीखों पर जन्मे लोगों के लिए लकी होता है मोती, जानें फायदे
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: भूलकर भी ना पहनें दूसरों की रत्न वाली अंगूठी, होगा बड़ा नुकसान
ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: इन 7 रत्नों से दूर होती है ओवरथिकिंग

ऐसे करें धारण

मूंगा को मंगलवार के दिन पहनना फलदायी माना जाता है। इसकी अंगूठी को हमेशा दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में पहनना चाहिए। पहले इसकी शुद्धीकरण करें और इसके बाद ऊं मंगलाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करके इसे पहन लेना चाहिए।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!