dusron ki anghuti nahi pahnana chahie ya nahin Gemstone: गलती से भी ना ट्राई करें दूसरे की अंगूठी, होता है ये बड़ा नुकसान
More

Gemstone: गलती से भी ना ट्राई करें दूसरे की अंगूठी, होता है ये बड़ा नुकसान

Gemstone Rules: रत्नशास्त्र के हिसाब से किसी दूसरे की रत्न जड़ित अंगूठी को कभी नहीं पहनना चाहिए। शास्त्र के हिसाब से दूसरों की अंगूठी को पहनने से कई नुकसान होते हैं। ना तो किसी को अपनी अंगूठी पहनने के लिए देनी चाहिए और ना ही किसी और की अंगूठी पहनी जानी चाहिए।

Thu, 18 Sep 2025 12:35 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gemstone: गलती से भी ना ट्राई करें दूसरे की अंगूठी, होता है ये बड़ा नुकसान

कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति हमारे बारे में काफी कुछ बता देती है। इन ग्रहों की चाल से समझा जा सकता है कि आने वाले दिनों में हमारी जिंदगी में क्या बदलाव आने वाले हैं। इन ग्रहों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ज्योतिष की ओर से कुछ रत्नों को पहनने की सलाह मिलती है। रत्नशास्त्र के अनुसार इन रत्नों को चुनने से लेकर धारण करने तक कई नियम हैं, जो लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। वहीं बातों-बातों में कुछ लोग एक-दूसरे की रत्न वाली अंगूठी को ट्राई करने लगते हैं, ये सुनने में कुछ खास नहीं लगेगा लेकिन इसके परिणाम काफी खराब हो सकते हैं।

ना पहनें किसी और की अंगूठी

किसी भी रत्न को धारण करने से पहले उसके नियमों को जान लेना चाहिए। इसी के साथ जब एक बार रत्न पहन लिया जाए तो इसे दोबारा उतारना सही नहीं है। अगर कोई सिर्फ ट्राई करने के लिए आपसे आपकी अंगूठी मांगे तो तुरंत मना करें। वहीं आप भी ऐसा ना करें तो सही होगा। दरअसल दूसरों की रत्न वाली अंगूठी को ऐसे ही पहनना गलत है। हर एक रत्न अपने साथ एक ऊर्जा लिए हुए होता है। ये ऊर्जा किसी भी व्यक्ति को उससे उसको ग्रहों को कनेक्ट करने का काम करती है। ऐसे में अगर कोई दूसरा शख्स ये अंगूठी पहनेगा तो ये ऊर्जा फालतू में दूसरे व्यक्ति के टच में आएगी जोकि बिल्कुल भी सही नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे करियर और ग्रोथ से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कई और नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं।

रखें इन बातों का ध्यान

आप ज्योतिषी की सलाह पर ही अपने लिए रत्न का चुनाव करिए। शौकिया तौर पर रत्न की अंगूठी को कभी धारण नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके परिणाम उलटे भी पड़ सकते हैं। रत्न को धारण करने के बाद इसकी और देखभाल करना चाहिए। ना तो रत्न को कभी उतारिए। अगर इसकी सफाई करना है तभी आप ऐसा करें। वहीं गलती से भी अपनी अंगूठी किसी दूसरे व्यक्ति को पहनने के लिए ना दें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए रत्नशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)