7 gemstones and stones for overthinking Gemstone: इन 7 रत्नों की मदद से दूर कर सकते हैं ओवरथिकिंग, जिंदगी में आएगी पॉजिटिविटी
More

Gemstone: इन 7 रत्नों की मदद से दूर कर सकते हैं ओवरथिकिंग, जिंदगी में आएगी पॉजिटिविटी

Gemstone For Overthinking: आजकल ओवरथिकिंग का शिकार हर दूसरा इंसान है। ओवरथिकिंग कई बार इतनी हो जाती है कि ये मानसिक तौर पर परेशान करने लगता है। रत्नशास्त्र में कुछ रत्नों का जिक्र किया गया है जोकि ओवरथिकिंग की समस्या से निजात दिला पाते हैं।

Wed, 10 Sep 2025 11:29 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gemstone: इन 7 रत्नों की मदद से दूर कर सकते हैं ओवरथिकिंग, जिंदगी में आएगी पॉजिटिविटी

भागती-दौड़ती जिंदगी में भी लोग अपने लिए कम ही समय निकाल पाते हैं। हर एक चीज को तयशुदा चीज को समय पर खत्म करने की चाह में कब सुबह से शाम और शाम से रात हो जाती है..पता भी नहीं चलता। इसमें से भी जो समय बचता है इंसान उसमें भी सिर्फ सोचता रहता है। कई बार ये सोच इतनी गहराई तक चली जाती है कि धीरे-धीरे ये मेंटली अफेक्ट करने लगती है। आज लगभग हर इंसान ओवरथिकिंग का शिकार है। अगर आपको भी ऐसी ही ओवरथिकिंग और नेगेटिव सोच ने परेशान कर रखा है तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। रत्नशास्त्र में कई ऐसे रत्नों के बारे में बताया गया है जिसकी मदद से ओवरथिकिंग से काफी हद तक बचा सकता है।

ओवरथिकिंग से बचें

रत्नशास्त्र के अनुसार कई ऐसे चमत्कारी रत्न हैं जो ओवरथिकिंग को रोकते हैं। मोती, ब्लू लेस अगेट, लैब्राडोराइट और लेपिडोलाइट के जरिए ओवरथिकिंग से दूर हो सकते हैं। इसके अलावा एमैथिस्ट, हाउलाइट और मूनस्टोन जैसे रत्न और स्टोन की मदद से ओवरथिकिंग से काफी हद तक बचा जा सकता है। इन्हें धारण करते वक्त इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि सही राशि के हिसाब से इनका चुनाव किया जाए।

मंत्रों से भी दूर होती है ओवरथिकिंग

बता दें कि रत्नशास्त्र के साथ ही साथ ज्योतिषशास्त्र में भी ओवरथिकिंग से बचने के कई उपाय बताए गए हैं। कुछ मंत्रों के उच्चारण की मदद से ओवरथिकिंग से बचा जा सकता है। अगर नेगेटिव सोच बार-बार परेशान कर रही है तो रोजाना नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करना सही रहता है। इसके अलावा भी कई मंत्र हैं जिनके जरिए ओवरथिकिंग की समस्या से निजात पाई जा सकती है। इसके अलावा घर के वास्तु को भी ठीक करने से मन में हमेशा पॉजिटिव ख्याल ही आते हैं। ऐसे में हर एक शास्त्र में ओवरथिकिंग को लेकर कुछ ना कुछ जरूर बताया गया है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए रत्नशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)