Ganga Saptami 2026: कब है गंगा सप्तमी, जानें मुहूर्त व विधि
Ganga Saptami 2026 Date and time upay : हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा की पूजा और दान-पुण्य करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

Ganga Saptami 2026 Date and time, गंगा सप्तमी 2026 : हर साल में एक बार गंगा सप्तमी का त्योहार मनाया जाएगा। वैशाख महीने में गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन विशेष तौर पर स्नान और दान करने का महत्व है। गंगा सप्तमी को गंगा पूजन, जाह्नु सप्तमी और गंगा जयंती भी कहते हैं। हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा की पूजा और गंगा स्नान करने की परंपरा है। गंगा सप्तमी के दिन दान-पुण्य करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा सप्तमी के दिन देवी गंगा की पूजा और स्नान, दान करने से जीवन में समृद्धि और शांति का प्रवेश होता है। आइए जानते हैं इस साल गंगा सप्तमी किस दिन मनाई जाएगी, पूजा की विधि और उपाय-
कब है गंगा सप्तमी, जानें मुहूर्त व विधि
हिंदू पंचांग के अनुसार, 22 अप्रैल, 2026 को रात में 10 बजकर 49 मिनट से सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 23 अप्रैल, 2026 को शाम में 08 बजकर 49 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार गंगा सप्तमी 23 अप्रैल के दिन मनाई जाएगी।
गंगा सप्तमी के दिन पूजा कैसा करें?
1- पनि में गंगाजल मिलाकर स्नान या गंगा स्नान करें
2- गणेश जी को प्रणाम करें
3- सभी देवी-देवताओं का गंगाजल से अभिषेक करें
4- अब चंदन, फल, धूप और पुष्प अर्पित करें
5- मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें व मां गंगा का ध्यान करें
6- श्री गंगा चालीसा का पाठ करें
7- पूरी श्रद्धा के साथ गंगा जी की आरती करें
8- भोग लगाएं
9- अंत में क्षमा प्रार्थना करें
गंगा सप्तमी के दिन क्या उपाय करें?
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,गंगा सप्तमी के दिन गंगाजल में काला तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से आर्थिक दिक्कतें कम हो सकती हैं।
- गंगा सप्तमी के दिन गंगाजल में कपूर मिलाकर पूरे घर में छिड़काव करें। इससे घर की नजर और नेगेटिव एनर्जी दूर की जा सकती है।
- गंगा सप्तमी पितृ दोष से राहत के लिए गंगा तट पर पितरों के नाम से तर्पण करें।
- गंगा सप्तमी के दिन अनाज, तिल और वस्त्र किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करें। इससे करियर में प्रमोशन के योग बनेंगे और नए मौके खुलेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन