Buddha Purnima: कब है बुद्ध पूर्णिमा, जानें स्नान-दान का समय और पूर्णिमा का उपाय
Buddha Purnima 2026 Date Time Purnima Ka Muhurat : इस साल बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व मई के महीने में मनाया जाएगा। हर साल वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को गौतम बुद्ध के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Buddha Purnima 2026 Date Time, बुद्ध पूर्णिमा 2026 : इस साल गौतम बुद्ध की 2588वां जयंती मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का दिन बेहद पवित्र और पावन माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी की आराधना की जाती है। पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा करने का भी विधान है। इस दिन कई भक्तजन व्रत रखते हैं और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक दृष्टि से बुद्ध पूर्णिमा का दिन स्नान और दान करने के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। इस साल बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व मई के महीने में मनाया जाएगा। हर साल वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को गौतम बुद्ध के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बुद्ध पूर्णिमा को बुद्ध जयंती और वैसाक भी कहते हैं। धार्मिक मान्यताओ के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा के दिन दान, स्नान या व्रत करने से सुख-संपदा में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन पूजा, दान और स्नान के लिए शुभ मुहूर्त, उपाय और शुभ दिन क्या रहेगा-
कब है बुद्ध पूर्णिमा, जानें स्नान-दान का समय और पूर्णिमा का उपाय
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 30 अप्रैल, 2026 को शाम में 09 बजकर 13 मिनट से शुरू हो जाएगी। इस तिथि का समापन 01 मई, 2026 को शाम में 10 बजकर 52 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा का व्रत, स्नान और दान 1 मई को शुक्रवार के दिन किया जाएगा।
बुध पूर्णिमा के दिन कब करें स्नान, दान और पूजा?
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:15 से सुबह 04:58 बजे तक
अभिजित मुहूर्त सुबह 11:52 ए एम से दोपहर 12:45 बजे तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02:31 बजे से दोपहर 03:24 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 06:55 बजे से शाम 07:17 बजे तक
अमृत काल शाम 06:56 बजे से शाम 08:41 बजे तक
निशिता मुहूर्त रात 11:57 बजे से रात 12:39 बजे, मई 02
क्या बुद्ध पूर्णिमा के दिन भद्रा रहेगी?
बुद्ध पूर्णिमा के दिन भद्रा सुबह में 05:41 बजे से सुबह में 10:00 बजे तक रहेगी। बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्रमा तुला राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में पृथ्वी लोक पर भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा।
बुद्ध पूर्णिमा के दिन क्या उपाय करें?
- ऐसी मान्यता है की पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ में माता लक्ष्मी का वास होता है।
- मां लक्ष्मी को खुश करने के साथ-साथ अपने पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें।
- बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहता है।
- इस दिन दान पुण्य करने और सत्यनारायण कथा पाठन से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा साथ ही घर में धन-धान्य की कमी भी दूर होगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन