Feng Shui Tips: घर के बाहर ना लगाएं ऐसा नेम प्लेट, जानें कैसा होना चाहिए मेन गेट के रंग?
Feng Shui Tips for Home: फेंगशुई के कुछ नियमों का पालन करने से घर की नेगेटिव एनर्जी को पॉजिटिव किया जा सकता है। नीचे जानिए कि फेंगशुई के अनुसार घर का मेन गेट कैसा होना चाहिए और यहां पर लगाए जाने वाले नेमप्लेट का चुनाव कैसे करना चाहिए?

Easy Feng Shui Tips for Home: वास्तु शास्त्र की तरह ही फेंगशुई भी घर की ऊर्जा को सही करने के लिए मददगार साबित होता है। फेंगशुई के नियमों का ज्यादातर फोकस एनर्जी पर ही बेस्ड होता है। इससे जुड़ी कुछ चीजें होती हैं जिनकों घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी को अपने अनुकूल पॉजिटिव में बदला जा सकता है। वास्तु शास्त्र की तर्ज पर ही घर के हर एक कोने से जुड़े फेंगशुई के भी कुछ टिप्स हैं जो कारगर साबित होते हैं। आज बात करेंगे घर के मेन गेट और वहां पर लगी नेम प्लेट के बारे में। अगर फेंगशुई के नियमों का पालन करते हुए नेम प्लेट सही लगाई जाए और मेन गेट के रंग का चुनाव किया जाए तो घर में बरकत आती है। तो चलिए विस्तार से समझते हैं इससे जुड़े नियमों के बारे में...
नेमप्लेट से जुड़ा फेंगशुई टिप्स
फेंगशुई के अनुसार घर के बाहर लगी नेम प्लेट कभी भी टूटी हुई नहीं होनी चाहिए। इसे नियमित रूप से साफ करना बेहद ही जरूरी है। इसके ऊपर कभी भी गंदगी नहीं जमनी चाहिए। साथ ही नेमप्लेट को हमेशा मेनगेट की बाईं ओर लगाना चाहिए। कोशिश यही होनी चाहिए कि इसे उत्तर या फिर पूर्व दिशा की ओर लगाया जाए। इसके अलावा नेम प्लेट खरीदते वक्त इसके आकार को भी ध्यान में रखना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार नेमप्लेट हमेशा आयताकार आकार में ही होना चाहिए। इस पर लिखा हुआ नाम क्लियर होना चाहिए। अगर नेमप्लेट पर भगवान गणेश और स्वास्तिक की तस्वीर को शुभ माना जाता है। नेमप्लेट हमेशा लकड़ी और पीतल से ही बना होना चाहिए। इन नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रही रहती है। साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।
ऐसा हो मेन गेट का रंग
अब बाक की जाए मेन गेट की तो फेंगशुई के अनुसार ये हमेशा चमकदार ही होना चाहिए। ऐसे में इसकी नियमित रूप से सफाई जरूरी है। यहां पर कभी भी कूड़ा जमा नहीं होने देना चाहिए। अगर मेन गेट को खोलते और बंद करते वक्त किसी भी तरह की आवाज आती है तो इसे तुरंत साफ कर लेना चाहिए। साथ ही मेन गेट के आसपास अच्छी-खासी रोशनी आनी चाहिए। ऐसा करने से घर को बुरी नजर नहीं लगती है। वहीं मेन गेट के रंग का चुनाव करके वक्त हड़बड़ी नहीं करनी चाहिए। अगर गेट उत्तर दिशा में है तो इसका रंग सफेद या फिर हल्का पीला होना चाहिए। वहीं दक्षिण में लगे हुए गेट का रंग लाल या फिर नारंगी होना चाहिए। आप चाहे तो मैरून रंग भी चुन सकते हैं। पश्चिम में लगे हुए गेट का रंग क्रीम वहीं पश्चिम में लगे गेट का रंग लाल होना चाहिए।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन