Diwali Muhurat Lakshmi Pooja 2025 Diwali Timing will last only 1 hour and 11 minutes Diwali ki pooja kab kare Diwali 2025 Date: आज दिवाली पर इतने बजे से शुरू होगा लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, सिर्फ 1 घंटा 11 मिनट का रहेगा शुभ मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Diwali 2025 Date: आज दिवाली पर इतने बजे से शुरू होगा लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, सिर्फ 1 घंटा 11 मिनट का रहेगा शुभ मुहूर्त

Diwali 2025 date Muhurat Lakshmi Pooja : इस बार दिवाली का पर्व अधिकांश विद्वानों के मत के अनुसार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी सोमवार को 20 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण दीपावली मनाई जाएगी।

Mon, 20 Oct 2025 07:08 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Diwali 2025 Date: आज दिवाली पर इतने बजे से शुरू होगा लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, सिर्फ 1 घंटा 11 मिनट का रहेगा शुभ मुहूर्त

Diwali Muhurat Lakshmi Pooja 2025: पूरे साल दिवाली का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह पांच दिनों तक चलने वाला महापर्व है। इस बार दिवाली का पर्व अधिकांश विद्वानों के मत के अनुसार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी सोमवार को 20 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण दीपावली मनाई जाएगी। 20 अक्तूबर दिन सोमवार को लक्ष्मी गणेश जी का पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा।

आज दिवाली पर इतने बजे से शुरू होगा लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, सिर्फ 1 घंटा 11 मिनट का रहेगा शुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त 07:08 पी एम से 08:18 पी एम

अवधि - 01 घण्टा 11 मिनट्स

अमावस्या तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 20, 2025 को 03:44 पी एम बजे

अमावस्या तिथि समाप्त - अक्टूबर 21, 2025 को 05:54 पी एम बजे

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, 5 राजयोग का महासंयोग खूब देगा लाभ
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली पर सिर्फ इतनी देर तक पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें उपाय व मंत्र

दिवाली पर लग्न मुहूर्त अनुसार करें पूजा

  1. प्रदोष युक्त स्थल लग्न में इस साल लक्ष्मी पूजन का शाम 5 बजकर 51 मिनट से 8 बजकर 30 मिनट तक प्रदोष बेला रहेगी।
  2. द्वतीय लग्न रात्रि 7 बजकर 18 से नौ बजकर 15 तक रहेगा।
  3. सिंह लग्न मध्य रात्रि उपरांत 01 बजकर 48 मिनट से चार बजे तक रहेगा।
  4. चरखा चौघड़िया समय पांच बजकर 51 मिनट से रात्रि सात बजकर 26 मिनट तक रहेगा।
  5. लाभ का चौघड़िया रात्रि दस बजकर 37 मिनट से बारह बजकर बारह मिनट तक शुभ रहेगा।
  6. शुभ अमृत का चौघड़िया मध्य रात्रि उपरांत एक बजकर 48 मिनट से चार बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इस दौरान प्रदोष काल स्थिर वृष लग्न तथा कुंभ लग्न का स्थिर भी रहेगा, जो व्यापार के लिए परम श्रेष्ठ कारक है।

उपाय- दिवाली के दिन कुबेर यंत्र और श्री यंत्र की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन कुबेर यंत्र और श्री यंत्र को स्थापित कर पूरे विधि-विधान से पूजा जरूर करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाम से लेकर रात तक 5 मुहूर्त में करें आज लक्ष्मी पूजा, जानें पूजा की संपूर्ण वि
ये भी पढ़ें:दिवाली पर शाम में कब होगी पूजा, अपने शहर अनुसार जानें दिवाली का पूजा मुहूर्त
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!