Diwali Time 2025 Muhurat Lakshmi Pooja mantra Diwali Upay to please Goddess Lakshmi Diwali: दिवाली पर सिर्फ इतने बजे तक पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय व मंत्र, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Diwali: दिवाली पर सिर्फ इतने बजे तक पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय व मंत्र

Diwali Time 2025 Muhurat Lakshmi Pooja: दिवाली के लिए प्रदोष काल में अमावस्या रहनी चाहिए, जो निशीथ काल अर्थ रात्रि में भी व्याप्त होगा। इस साल दिवाली पूजा का सबसे बेस्ट मुहूर्त सिर्फ कुछ ही देर के लिए बन रहा है। 

Mon, 20 Oct 2025 05:51 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Diwali: दिवाली पर सिर्फ इतने बजे तक पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय व मंत्र

Diwali Time 2025 Muhurat: इस साल धनतेरस पर चित्रा और हस्त नक्षत्र के संयोग में पूजा की जाएगी। दिवाली के लिए प्रदोष काल में अमावस्या रहनी चाहिए, जो निशीथ काल अर्थ रात्रि में भी व्याप्त होगा। इसी कारण से दीपावली की पूजा 20 अक्टूबर सोमवार को की जाएगी। दिवाली के दिन लक्ष्मी माता और गणेश जी की पूजा करने से धन, संपदा, सुख, धान्य व बुद्धि में वृद्धि होती है। इस खास दिन पर शुभ मुहूर्त में ही लक्ष्मी पूजन करना उत्तम माना जाता है। इस साल दिवाली की पूजा के लिए बस कुछ ही देर तक अति उत्तम मुहूर्त बन रहा है। आइए जानते हैं दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र और उपाय

दिवाली पर सिर्फ इतने बजे तक पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

  • सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त- शाम 07.08 बजे से 08.18 तक रहेगा।
  • प्रदोष काल का समय: 05:46 पी एम से 08:18 पी एम
  • वृषभ काल का समय: 07:08 पी एम से 09:03 पी एम
  • सिंह लग्न का समय: 01:38 ए एम से 03:56 ए एम, अक्टूबर 21
  • निशिता काल का समय: 11:41 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 21

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाम से लेकर रात तक 5 मुहूर्त में करें कल लक्ष्मी पूजा, जानें पूजा की संपूर्ण वि
ये भी पढ़ें:दिवाली पर शाम में कब होगी पूजा, अपने शहर अनुसार जानें दिवाली का पूजा मुहूर्त

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय व मंत्र

दीपावली के दिन माता लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर जी की पूजा करने का विधान है। इस दिन लोगों को अपने घर के ईशान कोण में दीपक अवश्य जलाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर के उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। यह घर का सबसे पवित्र स्थान होता है। इस दिशा में दीपक जलाने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली पर इतने बजे से शुरू होगा लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, सिर्फ 1 घंटा 11 मिनट का रह

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्ध लक्ष्म्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!