दिवाली पर शाम में कब होगी पूजा, अपने शहर अनुसार जानें दिवाली का पूजा मुहूर्त
Diwali Puja 2025 Muhurta: सोमवार की शाम को 03:45 मिनट से अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी, जो अगले दिन तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार, दिवाली की पूजा कार्तिक महीने में संध्या के समय व्याप्त अमावस्या तिथि में की जाती है।

Diwali Puja 2025 Muhurta: सोमवार के दिन हस्त व चित्र नक्षत्र में दिवाली मनाई जाएगी। रौशनी के इस पर्व पर धन की देवी व गणेश जी की पूजा-उपासना करने का विधान है। पंचांग के अनुसार, सोमवार की शाम को 03:45 मिनट से अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी, जो अगले दिन तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार, दिवाली की पूजा कार्तिक महीने में संध्या के समय व्याप्त अमावस्या तिथि में की जाती है। 21 अक्टूबर को शाम में अमावस्या तिथि ना मिलने के कारण दिवाली का पूजन सोमवार को ही होना फलदायक है। वहीं, शहर के अनुसार पूजा के शुभ मुहूर्त में कुछ मिनटों का फर्क देखा जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं शहर अनुसार दिवाली पर पूजा के शुभ मुहूर्त, व सामग्री -
दिवाली पर शाम में कब होगी पूजा?
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - 07:08 पी एम से 08:18 पी एम
अवधि - 01 घण्टा 11 मिनट्स
अपने शहर अनुसार जानें दिवाली का पूजा मुहूर्त
06:56 पी एम से 08:04 पी एम- लखनऊ
07:38 पी एम से 08:37 पी एम - पुणे
07:08 पी एम से 08:18 पी एम - नई दिल्ली
07:20 पी एम से 08:14 पी एम - चेन्नई
07:17 पी एम से 08:25 पी एम - जयपुर
07:21 पी एम से 08:19 पी एम - हैदराबाद
07:09 पी एम से 08:19 पी एम - गुरुग्राम
07:06 पी एम से 08:19 पी एम - चण्डीगढ़
05:06 पी एम से 05:54 पी एम, अक्टूबर 21 - कोलकाता
07:41 पी एम से 08:41 पी एम - मुम्बई
07:31 पी एम से 08:25 पी एम - बेंगलूरु
07:36 पी एम से 08:40 पी एम - अहमदाबाद
07:07 पी एम से 08:18 पी एम - नोएडा
दिवाली पूजन सामग्री
- लक्ष्मी-गणेश मूर्ति
- घी
- मिट्टी के दीपक
- पान
- लौंग
- फूल
- फल
- दूर्वा
- कपूर
- सुपारी
- कलावा
- धूपबत्ती
- पंचामृत
- कुमकुम
- गंगाजल
- खील
- बताशे
- लाल कपड़ा
- हल्दी की गांठ
- लकड़ी की चौकी
- जनेऊ
- रोली
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन