Diwali Rashifal lucky zodiacs a grand combination of 5 Raj Yogas Horoscope Diwali 2025 दिवाली से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, 5 राजयोग का महासंयोग खूब देगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

दिवाली से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, 5 राजयोग का महासंयोग खूब देगा लाभ

Diwali Rashifal 2025: 20 अक्टूबर के दिन विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दिन 5 राजयोग का महासंयोग बनने जा रहा है, जो कुछ राशि के जातकों को जीवन के हर पहलू में बम्पर फायदा दे सकता है। 

Sat, 18 Oct 2025 06:44 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिवाली से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, 5 राजयोग का महासंयोग खूब देगा लाभ

Diwali Rashifal: हर साल बड़े धूम-धाम के साथ दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल बड़े ही शुभ संयोगों में दीपों का त्योहार मनेगा। पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर के दिन विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दिन 5 राजयोग का महासंयोग बनने जा रहा है। इस साल की दिवाली पर नवपंचम राजयोग, हंस महापुरुष राजयोग, शुक्रादित्य राजयोग, कलात्मक राजयोग और नीचभंग राजयोग का महासंयोग बनेगा। ऐसे में 5 राजयोगों के महासंयोग में दिवाली का पूजन अति फलदायक साबित होगा। आइए जानते हैं दिवाली पर 5 राजयोग बनने से किन राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है-

दिवाली से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, 5 राजयोग का महासंयोग खूब देगा लाभ

मिथुन राशि

दिवाली पर 5 राजयोग बनने से मिथुन राशि को फायदा हो सकता है। अचानक से आपको धन लाभ हो सकता है। वहीं, व्यापार की स्थिति अच्छी रहने वाली है। सेहत में सुधार होगा। साथ ही प्रेमी-प्रेमिका के संबंध गहरे होंगे। रुका हुआ धन भी मिल सकता है। फाइनेंशियल तौर पर मजबूत रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनतेरस शाम का खास उपाय, जानें धन-समृद्धि के लिए कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न
ये भी पढ़ें:4-4 मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, बर्तन व वाहन, कल दोपहर तक धनतेरस का मुहूर्त

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए दिवाली पर 5 राजयोग बनना लाभकारी साबित हो सकता है। लक्ष्मी मां की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा उपासना करने से इस राशि के लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। माता की कृपा से व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार में सुख और खुशहाली का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह दिन एनर्जी से भरपूर रहने वाला है।

तुला राशि

दिवाली पर 5 राजयोग बनना तुला राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। नौकरी पेशा लोगों को बॉस का साथ मिलेगा साथ ही कोई नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। वहीं, अपने लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 19 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें?
ये भी पढ़ें:धनतेरस से लेकर दिवाली तक करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगा धन भाग्य
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!