Hindi Newsधर्म न्यूज़Margashirsha Amavasya Upay Margashirsha Amavasya ke Upay to please Goddess Lakshmi on Margashirsha Amavasya 2025
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें ये 9 उपाय, बढ़ेगा धन धान्य
Margashirsha Amavasya Upay: इस साल 19 और 20 नवंबर के दिन मार्गशीर्ष अमावस्या पड़ रही है। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन कुछ उपाय करने से आर्थिक परेशानियां दूर की जा सकती हैं। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष अमावस्या पर धन लाभ के उपाय-
Wed, 19 Nov 2025 04:53 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Margashirsha Amavasya Upay: हिन्दू धर्म में मार्गशीर्ष अमावस्या काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। दिसंबर के महीने में पड़ने वाली अमावस्या को मार्गशीर्ष अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस साल 19 और 20 नवंबर के दिन मार्गशीर्ष अमावस्या पड़ रही है। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन विशेष तौर पर लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना की जाती है। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन कुछ उपाय करने से आर्थिक परेशानियां दूर की जा सकती हैं। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष अमावस्या पर धन लाभ के उपाय-
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें ये 9 उपाय, बढ़ेगा धन धान्य
- धन-संपदा में वृद्धि के लिए इस दिन 108 बार तुलसी की माला से मां लक्ष्मी के मूल मंत्र का जाप करें।
- किसी गरीब को वस्त्र, फल आदि दान करें।
- मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन घर की सुख शांति को बनाए रखने के लिए गाय की सेवा करें। इस दिन किसी को भूलकर भी परेशान नहीं करना चाहिए।
- अपने घर की नकारात्मकता को दूर भागने के लिए घर में गंगाजल का छिड़काव करें। पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाएं या साफ-सफाई करें।
- मार्गशीर्ष अमावस पर माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें।
- पैसों की तंगी दूर करने के लिए शाम के वक्त तिल के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं और परिक्रमा भी करें।
- इस दिन दान-पुण्य करने से माता लक्ष्मी को खुश किया जा सकता है।
- मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। अमावस्या पर घी के दीपक में केसर और लौंग के 2 दाने डालकर जलाने से माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और आर्थिक तंगी दूर करने में मदद मिलती है।
- सूर्यास्त होने के बाद तुलसी जी के समक्ष दीपक जलाएं। इस दिन श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan। हिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!




साइन इन