Capricorn yearly Horoscope 2026 Makar rashi 2026 mein kaisa rahega मकर वार्षिक राशिफल 2026: नया साल जनवरी से दिसंबर तक कैसा रहेगा मकर वालों के लिए, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मकर वार्षिक राशिफल 2026: नया साल जनवरी से दिसंबर तक कैसा रहेगा मकर वालों के लिए

Capricorn yearly Horoscope: वर्ष के प्रारंभ में प्रसन्न रहेंगे। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। 15 जनवरी के बाद स्थिति में सुधार होगा।

Thu, 1 Jan 2026 08:36 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, पंडित राघवेंद्र शर्मा
share
मकर वार्षिक राशिफल 2026: नया साल जनवरी से दिसंबर तक कैसा रहेगा मकर वालों के लिए

Capricorn yearly Horoscope: वर्ष के प्रारंभ में प्रसन्न रहेंगे। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। 15 जनवरी के बाद स्थिति में सुधार होगा। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा, परंतु जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास भी करते रहें। 15 मार्च के बाद कारोबार में भागदौड़ बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्य में सुधार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। 11 मई के बाद नौकरी में अफसरों का सहयोग मिल सकता है। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं।

कब होगा मकर वालों को लाभ
संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। वाहन सुख में भी वृद्धि हो सकती है। किसी कारोबारी मित्र का आना भी हो सकता है। मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। 02 जून के बाद शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। 20 जून के बाद दांपत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय के साधन भी बन सकते हैं। 03 अगस्त के बाद नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। 18 सितंबर से नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। 11 नवंबर के बाद परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। 06 दिसंबर से मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। सचेत रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीन वार्षिक राशिफल 2026:मीन राशि वालों को रहना होगा सावधान,जानें कैसा है नया साल
ये भी पढ़ें:वृश्चिक करियर, फाइनेंस राशिफल : गुरु और शनि का पूरे साल फाइनेंस पर प्रभाव
ये भी पढ़ें:धनु वार्षिक राशिफल 2026:जुलाई के बाद बिजनेस में प्रॉफिट, जानें कैसा होगा नया साल
ये भी पढ़ें:कुंभ वार्षिक राशिफल 2026: कुंभ राशि की प्रोपर्टी बढ़ेगी, जानें कैसा है नया साल
ये भी पढ़ें:कर्क वार्षिक राशिफल 2026: जानें कैसा रहेगा कर्क राशि वालों का नया साल

मकर राशि वाले क्या करें उपाय

शनिवार के दिन नहाने के पानी में काले तिल डालकर स्नान किया करें।

शनिवार के दिन शाम के समय कुत्तों को मीठा अन्न खिलाएं।

बृहस्पतिवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान किया करें।

बुधवार के दिन गणेश जी पर दूर्वा घास चढ़ाया करें।

सफेद रंग की मच्छ मणि का चांदी का पेंडेंट धागे या चेन में डालकर गले में धारण करें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!