Aaj Ka Rashifal 17 June 2025 Horoscope Today Lucky Zodiacs from aries to pisces Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि का 17 जून का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि का 17 जून का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 17 June 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 17 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Tue, 17 June 2025 05:51 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि का 17 जून का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 17 June 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में शुक्र। सूर्य, बुध, गुरु मिथुन राशि में। मंगल और केतु सिंह राशि में। चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष से लेकर मीन राशि का 17 जून का दिन कैसा रहेगा-

मेष राशि- मन परेशान रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार सही रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- आयु में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यावसायिक स्थिति थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। कोर्ट कचहरी से बचें। सीने में विकार संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टकारी हो सकती है। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की मार्गी चाल इन 3 राशियों के लिए शुभ, मिलेगी अच्छी खबर

कर्क राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी में थोड़ा ऊपर नीचे होगा। प्रेम, संतान ठीक-ठाक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। पैरों में चोट चपेट लग सकती है। गुदा रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 17-23 जून का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर, 30 जून से इन राशियों को लाभ

तुला राशि- मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। विद्यार्थी गण असमंजस की स्थिति में रहेंगे और थोड़ा सा निर्णय लेने की क्षमता उनकी सही नहीं रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। रक्तचाप बढ़ता रहेगा या घटता रहेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- नाक, कान, गला की परेशानी होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। व्यवसायिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अपनों का स्वास्थ्य और स्वयं का स्वास्थ्य गड़बड़ है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- मुख्य रोग के शिकार हो सकते हैं। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें और धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Numerology, अंक राशिफल: 17 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

कुंभ राशि- घबराहट बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- नेत्र विकार संभव है। सिर में थोड़ा परेशानी हो सकती है। चोट चपेट न लगे सिर या नेत्र में। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!