40 दिन बाद शनि अस्त से होंगे उदय, 22 अप्रैल से इन राशियों पर होगी खुशियों की बरसात
Rise of Saturn Rashifal Shani Uday 2026 : वर्तमान समय में शनि अस्त अवस्था में विराजे हुए हैं। जल्द ही शनि देव अस्त से उदित अवस्था में आने वाले हैं। शनि के उदय होने से कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव होने वाले हैं।

Rise of Saturn Rashifal Shani Uday, शनि उदय राशिफल : 40 दिन तक अस्त रहने के बाद शनि देव अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। कर्मफलदाता शनि देव की चाल में समय-समय पर बदलव होता है। शनि का गोचर धीमी स्पीड में होता है, जो सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालता है। इस समय शनि गुरु की मीन राशि में विराजमान हैं। वर्तमान समय में शनि अस्त अवस्था में विराजे हुए हैं। जल्द ही शनि देव अस्त से उदित अवस्था में आने वाले हैं। शनि देव के उदय होने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 के दिन शनि देव सुबह में लगभग 04 बजकर 49 मिनट पर शनि देव अस्त से उदय हो जाएंगे। शनि के उदय होने से कुछ राशियों को पॉजिटिव परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में-
40 दिन बाद शनि अस्त से होंगे उदय, 22 अप्रैल से इन राशियों पर होगी खुशियों की बरसात
मिथुन राशि के लिए शनि का अस्त से उदय अवस्था में गोचर करना कैसा रहेगा?
मीन राशि में कर्मफलदाता शनि के उदय अवस्था में गोचर करने से मिथुन राशि वालों को पॉजिटिव बदलाव का अनुभव हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आप अपने गुरु के भरपूर सहयोग से सभी मुश्किलें आसानी से पार कर लेंगे। व्यापारियों को कई अच्छे इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर लाइफ में कोई बड़ा प्रोजेक्ट या बड़ी डील मिल सकती है।
सिंह राशि के लिए शनि का अस्त से उदय अवस्था में गोचर करना कैसा रहेगा?
सिंह राशि वालों के लिए मीन राशि में कर्मफलदाता शनि का उदय अवस्था में गोचर करना लाभकारी साबित हो सकता है। लाइफ में आपके पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। सोशल तौर पर लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप सक्षम रहेंगे। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।
वृषभ राशि के लिए शनि का अस्त से उदय अवस्था में गोचर करना कैसा रहेगा?
मीन राशि में कर्मफलदाता शनि का उदय अवस्था में गोचर करना वृषभ राशि के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के नए मार्ग खुलते दिखेंगे। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आपको सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है। वहीं, इन्वेस्टमेंट के कई नए ऑप्शन इस दौरान आपको मिल सकते हैं। शनि के शुभ प्रभाव से कई कार्यो में सफलता मिलेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन