Rashifal Mangal Gochar meen rashi me kin rashiyo ke liye laabhkari Mars Transit in Pisces Horoscope 2026 कल से 11 मई तक इन राशियों के जीवन में रहेगा खूब आनंद, मीन राशि में मंगल गोचर देगा फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से 11 मई तक इन राशियों के जीवन में रहेगा खूब आनंद, मीन राशि में मंगल गोचर देगा फायदा

Rashifal Mangal Gochar meen rashi, Mars Transit in Pisces : मंगल जब भी गोचर करते हैं मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलता है। जल्द ही मंगल का गोचर होने जा रहा है, जो कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ दे सकता है। 

Wed, 1 April 2026 10:31 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से 11 मई तक इन राशियों के जीवन में रहेगा खूब आनंद, मीन राशि में मंगल गोचर देगा फायदा

Rashifal Mangal Gochar, Mars Transit in Pisces, मंगल गोचर मीन राशि में : इस समय मंगल ग्रह कुंभ राशि में विराज रहे हैं। मंगल का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास माना जाता है। मंगल जब भी गोचर करते हैं मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलता है। जल्द ही मंगल का गोचर होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार 2 अप्रैल के दिन दोपहर में 3 बजकर 37 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल मीन राशि में एंटर करेंगे। गुरु की मीन राशि में ग्रहों के सेनापति का गोचर 11 मई 2026 को दोपहर में 12 बजकर 45 मिनट तक होगा। इसके बाद मंगल मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के मीन राशि में गोचर करने से कुछ राशि के जातकों बंपर लाभ हो सकता है तो कुछ की दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ग्रहों के सेनापति मंगल के मीन राशि में गोचर करने से किन राशियों को लाभ होगा-

कल से 11 मई तक इन राशियों के जीवन में रहेगा खूब आनंद, मीन राशि में मंगल गोचर देगा फायदा

तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का राशि परिवर्तन कैसा रहेगा?

ग्रहों के सेनापति मंगल के मीन राशि में गोचर करने से तुला राशि के लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। सफलता पाने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर-परिवार में समृद्धि का आगमन होगा। आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-30 अप्रैल तक का समय इन राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं, पढ़ें राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का राशि परिवर्तन कैसा रहेगा?

मिथुन राशि वालों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का मीन राशि में गोचर करना फायदेमंद माना जा रहा है। आपके दफ्तर में आपके दोस्तों का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। कोई नया मौका मिल सकता है। धन आगमन होने की संभावना काफी ज्यादा है। करियर में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। जीवन में आ रही मुश्किलों को जीवनसाथी के सपोर्ट के साथ सुलझाया जा सकता है। संतान का सुख आपको मिलेगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का राशि परिवर्तन कैसा रहेगा?

ग्रहों के सेनापति मंगल के मीन राशि में गोचर करने से सिंह राशि वालों आपको लाभ हो सकता है। धन की स्थिति स्ट्रांग और स्टेबल बनी रहेगी। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा करेंगे तो सफलता का स्वाद चखेंगे। करियर लाइफ में नए मौके या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यात्रा पर जाने की भी संभावना नजर आ रही है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल 1 अप्रैल: आज इन राशियों को कई सोर्स से होगा धन लाभ, भाग्य देगा साथ
ये भी पढ़ें:मंगल गोचर करेगा लाभ ही लाभ, 2 अप्रैल से इन 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी
ये भी पढ़ें:कल से सूर्य गोचर बुध के नक्षत्र में, 31 मार्च से इन राशियों का सोने जैसा चमकेगा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!