आज से 1 महीने तक मेष राशि में सूर्य गोचर, इन राशियों का सूर्य जैसा चमकेगा भाग्य, ये राशियां रहें सावधान
Rashifal Sun in Aries Horoscope Sun Transit : मेष राशि सूर्य ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है, जिसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि में सूर्य लगभग 1 महीने के लिए 14 मई तक विराजमान रहने वाले हैं। सूर्य गोचर करने से मान-सम्मान बढ़ता है।

Rashifal Sun in Aries Horoscope Sun Transit 2026, सूर्य का गोचर : आज के दिन ग्रहों के राजा सूर्य ने अपनी चाल में बदलाव किया है। सूर्य का गोचर समय-समय पर होता है और सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 14 अप्रैल को सुबह में 09 बजकर 38 मिनट से ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। मेष राशि सूर्य ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है, जिसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि में सूर्य देव लगभग 1 महीने के लिए 14 मई तक विराजमान रहने वाले हैं। सूर्य के गोचर करने से कॉन्फिडेंस में वृद्धि और मान-सम्मान बढ़ता है। कुछ राशियों को सूर्य के मेष गोचर से पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे तो कुछ राशियों को मुश्किल समय का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सूर्य गोचर से प्रभावित कुछ राशियों के बारे में-
आज से 1 महीने तक मेष राशि में सूर्य गोचर, इन राशियों का सूर्य जैसा चमकेगा भाग्य, ये राशियां रहें सावधान
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर कैसा रहेगा?
ग्रहों के राजा सूर्य का मेष राशि में गोचर करना इस राशि के जातकों के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए ये समय काफी लकी रहेगा। गुड न्यूज मिल सकती है। मैरिड लोगों को अपने पार्टनर की हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। सिंगल जातकों को प्यार की तलाश में गुड न्यूज मिल सकती है। आपकी इंकम बढ़ाने की संभावना है।
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर कैसा रहेगा?
धनु राशि वालों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का मेष राशि में गोचर करना शुभ साबित हो सकता है। पूरी लग्न और मेहनत के साथ टास्क पूरे करना आपके लिए फलदायक रहेगा। दफ्तर में आपको कई नए मौके मिल सकते हैं। घर-परिवार में शांति और सुख वाला माहौल रहेगा। आपको पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखनी चाहिए। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर कैसा रहेगा?
ग्रहों के राजा सूर्य का मेष राशि में गोचर करना सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। इन्वेस्टमेंट करने के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। करियर लाइफ प्रोडक्टिव रहने वाली है। कोर्ट-कचहरी के मामले भी जल्द ही सुलझ जाएंगे। कुछ लोग भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। वहीं, घर के सदस्यों के साथ भी अच्छा टाइम स्पेन्ड करेंगे। व्यापार की दृष्टि से भी ये समय शुभ माना जा रहा है।
ये राशियां रहें सावधान
सूर्य के गोचर से तुला, मकर और वृषभ राशि वालों को सावधान रहना चाहिए। आपको अपने करियर में कुछ असफलताओं का अनुभव हो सकता है। कुछ योजनाएं गलत साबित हो सकती हैं और इसका भार आप पर भी आ सकता है। अड्वाइस यह रहेगी कि सावधान रहें और केवल वही जिम्मेदारियां लें, जिनके बारे में आप आश्वस्त महसूस करते हैं। कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ेगा लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरेगा चीजें बेहतर होंगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन