Akshaya Tritiya Daan: 9 ग्रहों की शांति के लिए करें अक्षय तृतीया पर इन चीजों का दान
Akshaya Tritiya par kya daan kare, Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के दिन कुछ चीजों का दान करना बेहद लाभदायक होता है। इस खास दिन पर कुछ चीजों का दान करने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है साथ ही सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।

Akshaya Tritiya par kya daan kare, Akshaya Tritiya 2026 : हर साल अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाता है। इस खास दिन पर पूजा-पाठ के साथ-साथ कई धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाते हैं। ये दिन एक अबूझ मुहूर्त के रूप में जाना जाता है। इस दिन किए गए किसी भी शुभ काम का फल बढ़-चढ़कर मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन कुछ चीजों का दान करना बेहद लाभदायक होता है। इस खास दिन पर कुछ चीजों का दान करने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है साथ ही सुख-समृद्धि भी बढ़ती है। कई बार कुंडली में कुछ ग्रह कमजोर स्थिति में आ जाते हैं। इस कारण इन ग्रहों का बुरा प्रभाव पर जीवन पर देखने को मिलता है। ऐसे में अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कुछ चीजों का दान कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
9 ग्रहों की शांति के लिए करें अक्षय तृतीया पर इन चीजों का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन किया गया दान अक्षय फल देने वाला होता है। इस दिन जल से भरे घड़े (कलश) का दान करना सभी ग्रहों की शांति और पितरों के आशीर्वाद के लिए सर्वोत्तम माना गया है। ग्रह अनुसार जानिए अक्षय तृतीया के दिन किन चीजों का दान लाभदायक साबित होगा-
अक्षय तृतीया के दिन सूर्य ग्रह को मजबूत या शांत करने के लिए क्या दान करें?
सूर्य ग्रह को मजबूत या शांत करने के लिए अक्षय तृतीया के दिन लाल रंग के वस्त्र, गुड़, गेहूं, तांबे के बर्तन या लाल चंदन का दान करें।
अक्षय तृतीया के दिन चंद्र ग्रह को मजबूत या शांत करने के लिए क्या दान करें?
इस दिन चावल, दूध, चांदी, सफेद कपड़े या मिश्री का दान करें।
अक्षय तृतीया के दिन गुरु ग्रह को मजबूत या शांत करने के लिए क्या दान करें?
इस दिन चने की दाल, हल्दी, केसर, पीले फल या धार्मिक पुस्तकें दान करें।
अक्षय तृतीया के दिन शुक्र ग्रह को मजबूत या शांत करने के लिए क्या दान करें?
इस दिन सफेद रेशमी कपड़े, घी, इत्र या दही का दान करें।
अक्षय तृतीया के दिन बुध ग्रह को मजबूत या शांत करने के लिए क्या दान करें?
इस दिन हरी मूंग की दाल, हरे वस्त्र या कांसे के बर्तन का दान करें।
अक्षय तृतीया के दिन शनि ग्रह को मजबूत या शांत करने के लिए क्या दान करें?
इस दिन काला तिल, सरसों का तेल, लोहे का तवा या काले जूते का दान करें।
अक्षय तृतीया के दिन मंगल ग्रह को मजबूत या शांत करने के लिए क्या दान करें?
इस दिन लाल मसूर की दाल, खांड, शहद या लाल वस्त्र का दान करें।
अक्षय तृतीया के दिन राहु ग्रह को मजबूत या शांत करने के लिए क्या दान करें?
इस दिन नारियल, मूली, जौ या सात प्रकार के अनाज (सप्तधान्य) का दान करें।
अक्षय तृतीया के दिन केतु ग्रह को मजबूत या शांत करने के लिए क्या दान करें?
इस दिन कंबल, तिल या सात अनाज का दान करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन