कल से सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, इन राशियों की रंग लाएगी किस्मत
Horoscope Sun Transit Surya Gochar: जल्द ही ग्रहों के राजा सूर्य अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। सूर्य के नक्षत्र गोचर से 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। जानें सूर्य के अश्विनी नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों को लाभ होगा।

Horoscope Sun Transit Surya Gochar 2026, सूर्य का गोचर : हर साल सूर्य का गोचर होता है। समय-समय पर ग्रहों के राजा सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस समय सूर्य रेवती नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही ग्रहों के राजा सूर्य अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। 14 अप्रैल, 2026 के दिन सूर्य देव सुबह में 09 बजकर 38 मिनट पर अश्विनी नक्षत्र में एंटर करने वाले हैं। अश्विनी नक्षत्र के स्वामी ग्रह केतु माने जाते हैं। 27 अप्रैल तक ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर केतु के अश्विनी नक्षत्र में होगा। सूर्य के नक्षत्र गोचर करने से मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य के अश्विनी नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों को लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की लकी राशियों के बारे में-
कल से सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, इन राशियों की रंग लाएगी किस्मत
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
केतु के अश्विनी नक्षत्र में सूर्य का गोचर होने से सिंह राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। वहीं, करियर से जुड़े जरूरी टास्क भी मिल सकते हैं। हेल्दी रहेंगे। कुछ जातक ट्रैवल भी कर सकते हैं। कुछ नए लोगों से मुलाकात होना भी संभव है। कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे।
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
मेष राशि के जातकों को केतु के अश्विनी नक्षत्र में सूर्य का गोचर होने से पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। धन लाभ के नए रास्ते खोलने में ये गोचर आपकी मदद करेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आ रही हैं। वहीं, घर में शांति का माहौल बनाने की कोशिश करें और फालतू के लड़ाई-झगड़ों से भी बचें। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
केतु के अश्विनी नक्षत्र में सूर्य का गोचर होना धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। नौकरी में बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और बूढ़े-बुजुर्गों का ध्यान दें। इस गोचर से आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन