Aaj Ka Rashifal 30 March 2026 Horoscope Today lucky zodiacs for 12 zodiacs Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 30 मार्च: आज इन 4 राशियों की लाइफ में खूब रहेगी उथल-पुथल, न करें भाग्य पर भरोसा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 30 मार्च: आज इन 4 राशियों की लाइफ में खूब रहेगी उथल-पुथल, न करें भाग्य पर भरोसा

Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 30 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Mon, 30 March 2026 05:39 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 30 मार्च: आज इन 4 राशियों की लाइफ में खूब रहेगी उथल-पुथल, न करें भाग्य पर भरोसा

Aaj Ka Rashifal 30 March 2026 Horoscope, आज का राशिफल 30 मार्च: आज की ग्रह स्थिति- शुक्र मेष राशि में बने हुए हैं। जैसे पहले थे मिथुन राशि में गुरु वैसे ही हैं। चंद्रमा माघ नक्षत्र के सिंह राशि में केतु के नक्षत्र में है और केतु के साथ संयोग कर रहे हैं। ऐसे बच्चे थोड़े हाइपर होने के संकेत होते हैं और सतैशा जरूर करानी चाहिए। मूल की शांति, माघ नक्षत्र की शांति जरूर करानी चाहिए। बुध, मंगल, राहु कुंभ राशि में वैसे ही बने हुए हैं। मार्केट में उतार-चढ़ाव, युद्ध की स्थिति वगैरह बना रहेगा। सूर्य और शनि मीन राशि में सरकारी तंत्र और विदेश नीतियों में अभी भी प्रॉब्लम वैसे ही बनी रहेगी।

आज का राशिफल 30 मार्च: आज इन 4 राशियों की लाइफ में खूब रहेगी उथल-पुथल, न करें भाग्य पर भरोसा- पढ़ें राशिफल

मेष राशि: मानसिक स्थिति परेशानी में रहेगी। प्रेम में बड़ा तू-तू, मैं-मैं हो सकता है। बच्चों की स्थिति को लेकर के मन परेशान रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखिए। मानसिक अशांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान खराब है। व्यापार आपका ठीक चलता रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि: घर में कुछ बड़ा कोलाहल हो सकता है। बड़े गृह कलह की आशंका है। ध्यान रखिएगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। हृदय रोग से संबंधित परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान ठीक-ठाक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करना और सूर्य को जल देना शुभ होगा।

मिथुन राशि: नाक, कान, गला की परेशानी संभव है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि: धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी वर्जित रहेगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार भी मध्यम है। थोड़ा बच के पार करें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि: घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि: सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, अनाब-शनाब खर्चे, अज्ञात भय इत्यादि बना रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति काफी बेहतर है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा लेकिन पार्टनरशिप में प्रॉब्लम के संकेत हैं और विदेश यात्रा अभी रोके। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि: तुला राशि की स्थिति: आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन निरंतरता भी बनी रहेगी। यात्रा कष्टप्रद होगी लेकिन लाभकारी भी होगी। समाचार के माध्यम से कुछ भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी लेकिन आगे चलकर अच्छा होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

धनु राशि: भाग्य पर भरोसा करके अभी नहीं चल सकते। धर्म-कर्म में अतिवादी न बने। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अभी यात्रा ना करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति नहीं ठीक है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि: चोट-चपेट देने वाला, किसी परेशानी में डालने वाला समय है। कोई रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में रिस्क ना लें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात घातक ना हो। थोड़ा सा बच के पार करिएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

मीन राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन बहुत डिस्टर्ब रहेंगे आप। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 से 11 अप्रैल के सप्ताह में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा लाभ
ये भी पढ़ें:अप्रैल के महीन में इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां,
ये भी पढ़ें:मंगल, शनि और सूर्य गोचर मचाएगा धमाल, 2 अप्रैल से इन राशियों की चमकेगी किस्मत
ये भी पढ़ें:अगले 9 महीने तक इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती, रखें इन बातों का खास ख्याल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!