Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 Horoscope Today Lucky Zodiacs from aries to pisces Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: 3 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: 3 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन?

Aaj Ka Rashifal 3 June 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 3 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Tue, 3 June 2025 05:32 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: 3 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन?

Aaj Ka Rashifal 3 June 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- सूर्य और बुध वृषभ राशि में। शुक्र मेष राशि में। गुरु मिथुन राशि में। मंगल कर्क राशि में। चंद्रमा और केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

3 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन-

मेष राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। अवसाद से बचें। विद्यार्थी अभी थोड़ा सा किसी नए विषय की या नए ट्रेनिंग का चयन करने में रुक जाएं। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर लें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। व्यापार सही है। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गृह कलह के संकेत हैं। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिथुन राशि में होगा बुध गोचर, इन 3 राशियों को 6 जून से लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:चंद्र-केतु सिंह राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

कर्क राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। धन हानि के संकेत हैं, अभी निवेश न करें। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य की स्थिति, मानसिक स्थिति उतार-चढ़ाव में बनी रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। सूर्य को जल दें।

कन्या राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन मस्तिष्क परेशान रहेगा। व्यापार आपका ठीक रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा लेकिन मान सम्मान पर आंच आ सकती है। थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। व्यापारिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक दिख रही है लेकिन कोई नए व्यापार की अभी शुरुआत न करें। कोर्ट कचहरी से बचें। प्रेम, संतान अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- यात्रा कष्टप्रद हो सकता है। धर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार की स्थिति भी अच्छी है। लाल वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 2 से 8 जून का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:Numerology, अंक राशि 3 जून: कल का दिन 1 से 9 मूलांक वालों का कैसा रहेगा?

मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गुदा रोग से परेशान हो सकते हैं। नौकरी चाकरी की स्थिति मध्यम है। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करें।

मीन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-30 जून तक का समय इन 3 राशियों के लिए शानदार, खूब होगा लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!