Love Weekly Horoscope 2-8 June 2025 Love Rashifal Saptahik Love Weekly Horoscope, लव राशिफल: 2 से 8 जून का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Love Weekly Horoscope, लव राशिफल: 2 से 8 जून का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

Love Weekly Horoscope: हर राशि की लव लाइफ, करियर और स्वभाव अलग होता है। इस सप्ताह 2 से 8 जून तक कुछ राशि वालों की लव लाइफ में आएंगे उतार-चढ़ाव और कुछ का दिन रहेगा शानदार। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का हाल-

Mon, 2 June 2025 08:25 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Love Weekly Horoscope, लव राशिफल: 2 से 8 जून का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

Love Weekly Horoscope, लव राशिफल (2 से 8 जून 2025): वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। हर राशि की लव लाइफ, करियर और स्वभाव अलग-अलग है। राशियों के जरिए ही व्यक्ति के प्यार, शादी और रिलेशनशिप का आंकलन किया जाता है। जानिए इस सप्ताह 2-8 जून तक किन राशि वालों की लव लाइफ में आएंगे उतार-चढ़ाव और किन का दिन रहेगा शानदार। आइए जानते हैं 2 से 8 जून का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि- इस सप्ताह पार्टनर से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। ऐसी कोई बात न कहें, जिससे उनके दिल को ठेस पहुंचे। साथी के विचारों का सम्मान करें। साथ मिलकर रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें।

वृषभ राशि- इस सप्ताह कुछ जातक पुराने रिश्ते को फिर से रोमांटिक बनाने के लिए एक्स लवर से मिलेंगे, जिसके चौका देने वाले परिणाम भी हो सकते हैं। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आएंगे। लेकिन कुछ जातकों का पार्टनर के साथ इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-30 जून तक का समय इन 3 राशियों के लिए शानदार, खूब होगा लाभ

मिथुन राशि- इस सप्ताह प्रेमी के साथ हर फीलिंग को शेयर करें और साथ में अधिक समय भी बिताएं। बहस करते समय अपना आपा न खोएं। प्रेमी के साथ व्यवहार करते समय डिप्लोमेटिक बनें।

कर्क राशि- इस सप्ताह जो लोग भाग्यशाली हैं, उन्हें एक्स लवर का भी सामना करना पड़ेगा, जो आपको पुराने प्रेम जीवन में वापस ले जाएगी। हालांकि, मैरिड महिलाओं को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहना चाहिए क्योंकि इससे उनका वैवाहिक जीवन खराब हो सकता है।

सिंह राशि- इस सप्ताह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों का पार्टनर अचानक उन्हें सरप्राइज दे सकता है। कुछ रिश्तों को लाड़-प्यार की आवश्यकता होगी और आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपका प्रेमी हमेशा खुश रहे।

कन्या राशि- इस सप्ताह रिश्तों में प्यार और खुशहाली आएगी। सिंगल लोगों की इस सप्ताह के शुरुआत में किसी खास से मुलाकात होगी। आपको प्रपोजल का पॉजिटिव फीडबैक भी मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 2-8 जून का समय कैसा रहेगा?

तुला राशि- इस सप्ताह लव लाइफ की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। पार्टनर से पास्ट इश्यूज को लेकर डिस्कस न करें। पार्टनर का सपोर्ट करें। रिलेशनशिप की प्रॉब्लम्स को लेकर खुलकर बातचीत करें।

वृश्चिक राशि- इस सप्ताह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों को लव लाइफ की प्रॉब्लम्स सुलझाने के लिए खुलकर बात करनी होगी। पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। मैरिड लोगों को एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचना चाहिए।

धनु राशि- इस सप्ताह रिश्तों में इगो के चलते मुश्किलें बढ़ने न दें। साथी से अपनी गलती की माफी मांगने में संकोच न करें। आज कुछ जातकों को प्रपोजल का पॉजिटिव रिस्पान्स मिलेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, साथी संग उनका रिश्ता मजबूत और गहरा होगा।

मकर राशि- इस सप्ताह कुछ फीमेल्स एक्स-पार्टनर के साथ रिश्ते की नई शुरुआत कर सकती हैं। हालांकि, मैरिड लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए। कुछ जातक पार्टनर की फैमिली से मुलाकात करा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल: 2 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन?

कुंभ राशि- इस सप्ताह जिन लोगों का रिलेशनशिप खत्म होने के मोड़ था, उनकी सभी परेशानियां दूर होंगी। रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। आज रिलेशनशिप इश्यूज को दूर करने का परेफक्ट टाइम है।

मीन राशि- इस सप्ताह रिलेशनशिप की दिक्कतों को ज्यादा बढ़ने न दें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। पार्टनर के साथ अपनी फीलिंग्स को शेयर करने का उत्तम समय है। कुछ जातकों की रिलेशनशिप में गलतफहमी बढ़ सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!