Moon Transit Ketu Rashifal Leo Horoscope 2025 3 zodiacs may get good news Moon Transit: चंद्र-केतु सिंह राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Moon Transit: चंद्र-केतु सिंह राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

Moon Transit Ketu Rashifal : सिंह राशि में चंद्रमा ग्रह विराजमान हैं, जहां पहले से ही केतु गोचर कर रहे हैं। चंद्र के सिंह गोचर से कुछ राशियों को खुशखबरी मिल सकती है। कहीं आप भी तो लिस्ट में शामिल नहीं?

Mon, 2 June 2025 01:10 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Moon Transit: चंद्र-केतु सिंह राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

Moon Transit Ketu Rashifal, चंद्र-केतु सिंह राशि में: चंद्रमा ग्रह समय-समय पर चाल बदलते रहते हैं। वर्तमान में सिंह राशि में चंद्रमा ग्रह विराजमान हैं, जहां पहले से ही केतु गोचर कर रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 1 जून 2025 को रात 09:36 बजे सिंह राशि में चन्द्र देव प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में 4 जून तक चंद्रमा रहेंगे फिर सुबह के समय कन्या राशि में जाएंगे। चंद्र के गोचर करते ही सूर्य की राशि में चंद्र व केतु की युति बनी हुई है। सिंह राशि में चंद्र का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ रहेगा। चंद्र के सिंह गोचर से कुछ राशियों को खुशखबरी मिल सकती है। आइए जानते हैं चंद्र के सूर्य की राशि में गोचर करने से किन राशियों पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ सकता है-

इन 3 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

वृश्चिक राशि: चंद्र-केतु के सिंह राशि में गोचर करने से वृश्चिक राशि वालों को फायदा हो सकता है। इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। वहीं, धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए चंद्र-केतु का सिंह राशि में गोचर करना शुभ साबित हो सकता है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी। बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। हेल्थ अच्छी रहने वाली है। वहीं आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

वृषभ राशि: चंद्र-केतु का सिंह राशि में गोचर करना वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने माना जा रहा है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिथुन राशि में होगा बुध गोचर, इन 3 राशियों को 6 जून से लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 2 से 8 जून का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:Numerology, अंक राशि 3 जून: कल का दिन 1 से 9 मूलांक वालों का कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!