Numerology Horoscope 3 June 2025 Kal Ka Ank Rashifal Know your future by date of birth Numerology, अंक राशि 3 जून: कल का दिन 1 से 9 मूलांक वालों का कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology, अंक राशि 3 जून: कल का दिन 1 से 9 मूलांक वालों का कैसा रहेगा?

Horoscope Numerology 3 June 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Mon, 2 June 2025 11:53 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology, अंक राशि 3 जून: कल का दिन 1 से 9 मूलांक वालों का कैसा रहेगा?

Numerology Horoscope 3 June 2025, अंक राशि 3 जून: अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें, कल का दिन 1 से 9 मूलांक वालों का कैसा रहेगा-

1 मूलांक वालों का दिन शुभ रहने वाला है। करियर के मामले में सरप्राइज पाने के लिए रेडी रहें। प्यार और रोमांस दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आप अक्सर अपने स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही करते हैं। गिले-शिकवे भूलकर परिवार के साथ दिन का आनंद लें।

मूलांक 2 वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपको कई अवसर मिलेंगे, बस फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। टास्क को पेंडिंग न रखें। जहां तक ​​स्वास्थ्य का सवाल है, एक्सरसाइज और डाइट ही सेहत कुंजी है। आप समृद्धि के दौर में कदम रख रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिथुन राशि में होगा बुध गोचर, इन 3 राशियों को 6 जून से लाभ ही लाभ

3 मूलांक वालों का दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। फीलिंग्स को ईमानदारी से जाहिर करके बॉन्ड को स्ट्रॉंग बनाएं। पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन दोनों सफलता के दौर में प्रवेश कर रहे हैं। पैसे कमाने के नए मौकों पर नजर रखें।

4 मूलांक वालों का दिन पॉजिटिव रहने वाला है। टीम को उस दिशा में ले जाएं, जहां लाभ मिलने की संभावना हो। समस्याओं को सुलझाने पर फोकस रखें। आज के दिन को बेहतरीन बनाने के लिए सितारे आपके लिए अनुकूल स्थिति में हैं। हरी सब्जी खान हेल्दी रहेगा।

5 मूलांक वालों को सरप्राइज मिल सकता है। आपको किसी पुराने इनवेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न या बिजनेस से कोई बड़ा प्रॉफिट मिल सकता है। क्लाइंट्स आपसे खुश रहेंगे। घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। परिवार के साथ अपने पार्टनर को भी समय दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 2 से 8 जून का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मूलांक 6 वालों का दिन बिजी रहने वाला है। घर-परिवार के साथ अच्छा टाइम स्पेन्ड करेंगे। काम के चक्कर में इन्जॉय करना मत भूलिएगा। पार्टनर के साथ चोटी-मोटी परेशानी आ सकती है। वहीं, स्वास्थ्य पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा।

7 मूलांक वालों का दिन हैप्पी-हैप्पी रहने वाला है। लाभ उठाने के कई अवसर मिल सकते हैं। उन अवसरों के लिए अपने कान खुले रखें, जिनसे प्रमोशन हो सकती है। वह लंबी सैर हो, ध्यान हो या सिर्फ एक अच्छी किताब पढ़ना हो, खुद के लिए समय निकालें।

8 मूलांक वालों का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यस्थल पर मुश्किल परिस्थितियों से निपटने में समझदारी दिखाएं। आज मुलाकात किसी खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत का संकेत दे सकती है। स्वस्थ मन और शरीर समृद्ध जीवन की जरूरत है। आज खर्च ज्यादा रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-30 जून तक का समय इन 3 राशियों के लिए शानदार, खूब होगा लाभ

9 मूलांक वालों का दिन बेहद रोमांचक रहने वाला है। प्यार के क्षेत्र में आपका करिश्मा और आत्मविश्वास बेहद आकर्षक रहेगा। कार्यस्थल पर अपना कंट्रोल बनाए रखें। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण डीसीजन के लिए यह बहुत अच्छा दिन है। स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए काम, आराम और व्यायाम के बीच संतुलन बनाना याद रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!