Rashifal Mercury Transit in Gemini Horoscope Mithun Rashi Budh Gochar 2025 these zodiacs will get benefits from 6 June Mercury Transit: मिथुन राशि में होगा बुध गोचर, इन 3 राशियों को 6 जून से लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Mercury Transit: मिथुन राशि में होगा बुध गोचर, इन 3 राशियों को 6 जून से लाभ ही लाभ

Rashifal Mercury Transit in Gemini Horoscope: बुध के राशि बदलने से सभी 12 राशियों पर पॉजिटिव-नेगेटिव प्रभाव पड़ते हैं। कुछ ही दिनों में बुध मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जिससे कुछ राशियां अच्छा लाभ कमा सकती हैं।

Mon, 2 June 2025 10:32 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Mercury Transit: मिथुन राशि में होगा बुध गोचर, इन 3 राशियों को 6 जून से लाभ ही लाभ

Rashifal Mercury Transit in Gemini, मिथुन राशि में होगा बुध गोचर: बुध ग्रहों के राजकुमार माने जाते हैं, जिनका राशि परिवर्तन खास माना जाता है। बुध के राशि बदलने से सभी 12 राशियों पर पॉजिटिव-नेगेटिव प्रभाव पड़ते हैं। बुध देव वृषभ राशि में विराजमान हैं। पंचांग के अनुसार, 6 जून के दिन बुध मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बुध के मिथुन राशि में गोचर करने से किन राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है-

इन 3 राशियों को 6 जून से लाभ ही लाभ

मिथुन राशि: बुध के मिथुन राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। कानूनी मामलो में आपको जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान रखें।

मेष राशि; मेष राशि वालों के लिए बुध का मिथुन राशि में गोचर करना शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। बुध की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग सकते हैं। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का मिथुन राशि में गोचर करना लाभदायक माना जा रहा है। आपके सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ सकते हैं। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 2 से 8 जून का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल: 2 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन?
ये भी पढ़ें:1-30 जून तक का समय इन 3 राशियों के लिए शानदार, खूब होगा लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!