Aaj Ka Rashifal 22 November 2025 lucky zodiacs Horoscope Today for 12 zodiacs Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 22 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 22 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 November 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 22 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sat, 22 Nov 2025 07:02 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 22 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 November 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। शुक्र तुला राशि में। सूर्य, बुध, मंगल, चंद्रमा वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 22 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि- मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में कुछ विपरित परिस्थिति आ सकती है। संतान वाले हैं तो संतान की सेहत पर ध्यान दें। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी न करें। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें और भगवान विष्णु को प्रणाम करें, शुभ होगा।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम दिख रहा है। मतलब जो बचाव पक्ष है स्वास्थ्य के मामले में, जो इम्यून सिस्टम है, इस समय थोड़ा वीक हुआ है तो थोड़ा सा ध्यान रखिए। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। नौकरी-चाकरी की स्थिति रिस्क लेने लायक नहीं है। थोड़ा बचकर पार करें। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। थोड़े शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। एक्टिव होंगे। बट आपका दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:21 नवंबर से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, गुरु के नक्षत्र में होगा बुध का गोचर
ये भी पढ़ें:दिसंबर से होगी इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र,चंद्र समेत 4 ग्रह करेंगे गोचर

कर्क राशि- ऊर्जा की कमी का महसूस करेंगे। चाहे वो मानसिक ऊर्जा हो, शारीरिक ऊर्जा हो। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। कन्फ्यूजन की स्थिति रहेगी। भावुकता पर आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। व्यापार अपनी गति से आगे बढ़ेगा। बहुत अच्छा नहीं है। बहुत बुरा भी नहीं है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वयं का स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा, लेकिन मां का स्वास्थ्य प्रभावित होता हुआ दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार सही है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक ऊर्जा में कमी का अनुभव होगा। व्यापार में थोड़ा सा- ये कहिए कि ऊर्जा नहीं रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है और स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। सोल्डर से लेकर के नाक,कान, गले तक की परेशानी हो सकती है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- किसी भी तरीके का कोई आर्थिक रिस्क नहीं लेना चाहिए। धन हानि के संकेत हैं। जुबान पर काबू रखें। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु, चंद्र की चाल करेगी खूब धमाल, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:2026 में शनि की पकड़ में रहेंगी ये राशियां, रहेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव

वृश्चिक राशि- ऊर्जा की कमी का अनुभव करेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। घबराहट, बेचैनी, अवसाद ग्रस्त रहेंगे। थोड़ा मध्यम समय है, बचकर पार करें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। एक दिन की बात है उसके बाद चीजें थोड़ी सी मध्यम होंगी। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- यात्रा अभी विवादस्पद रहेगी। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक-ठाक। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नुकसान नहीं होगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- व्यापारिक संतुलन बिगड़ा रहेगा। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद थोड़ा कम मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ कम देगा। आय, प्रेम-संतान और व्यापार ऊपर-नीचे रहेगा। स्वास्थ्य लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 दिन बाद से इन राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत, बुध का गोचर तुला राशि में
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर, कल से सूर्य जैसा चमकेगा इन राशियों का भाग्य
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!