Aaj Ka Rashifal 09 November 2025 lucky zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 9 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 9 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 09 November 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 9 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sun, 9 Nov 2025 06:59 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 9 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 09 November 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा मिथुन राशि में। गुरु कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य और शुक्र तुला राशि में। बुध और मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 9 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य काफी अच्छा है। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अपनों का साथ मिल रहा है। बस निवेश थोड़ा सोच समझ कर करिएगा और जुबान पर काबू रखिएगा। बाकी सारी चीज ठीक है हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर मंगल की वृश्चिक राशि में, 16 नवंबर से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू

मिथुन राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जैसा चाहेंगे वैसा होगा, जिस चीज की जरूरत होगी उस चीज की उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। घबराहट, बेचैनी, शारीरिक थोड़ी सी दुर्बलता बनी रहेगी। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा बना रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक सफलता। कोर्ट-कचहरी में विजय। राजनीतिक लाभ। कुछ अधिकारियों का साथ। व्यावसायिक सफलता। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 साल बाद मीन राशि में शनि चलेंगे सीधी चाल, इन 3 राशियों का बदलेगा समय

तुला राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा लाभदायक होगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- बच के पार करें। चोट चपेट लग सकती है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान, जीवनसाथी सबकुछ एक बड़ा रंगीन और सुखमय जीवन हो जाएगा। काहरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 नवंबर से इन राशियों को होगा प्रॉफिट,गुरु-चंद्र की चाल से होगा फायदा ही फायदा

मकर राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा डिस्टर्ब रहेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। लिखने, पढ़ने के लिए समय व्यतीत करें शुभ होगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य करीब करीब थोड़ा ठीक है। भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। गणेश जी को प्रणाम करना ठीक होगा, अच्छा होगा।

मीन राशि- भूमि भवन वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। कलह से बचें। हरि वस्तु का दान करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 साल बाद शनि की राशि में शुक्र का गोचर देगा धन लाभ, इन राशियों को मिलेगी तरक्की
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!