On how many seats does the BJP expect to win in West Bengal Suvendu Adhikari revealed the figure from the stage पश्चिम बंगाल में कितनी सीटों पर जीत की उम्मीद में है भाजपा, शुभेंदु अधिकारी ने मंच से बताया, West-bengal Hindi News - Hindustan
More

पश्चिम बंगाल में कितनी सीटों पर जीत की उम्मीद में है भाजपा, शुभेंदु अधिकारी ने मंच से बताया

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा के लिए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस सीट पर शुभेंदु का मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है।

Wed, 25 March 2026 02:09 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
पश्चिम बंगाल में कितनी सीटों पर जीत की उम्मीद में है भाजपा, शुभेंदु अधिकारी ने मंच से बताया

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने 100 से ज्यादा सीटों पर जीत की तैयारी कर रही है। बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि पार्टी 177 सीटों से नीचे नहीं जा सकती। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, राज्य में सरकार बनाने में तृणमूल कांग्रेस ने सफलता हासिल की थी।

अधिकारी बुधवार को बंगाल के रामनगर क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के प्रचार में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा 177 सीटों से नीचे नहीं जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने इस दौरान SIR यानी मतदाता गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया का भी जिक्र कर दिया। उन्होंने संभावनाएं जताई हैं कि आगे और भी नाम कट सकते हैं। हालांकि, उन्होंने इसपर खुलकर बात नहीं की। सीट से भाजपा ने चंद्रशेखर मंडल को मैदान में उतारा है।

अधिकारी ने कहा, 'इस बार भाजपा 177 से नीचे नहीं आएगी। पहले दौर के 'ब्रेकफास्ट' में 58 लाख नाम (वोटर लिस्ट से) कट गए हैं। 'लंच' में 60 लाख नाम कटे हैं। ...अभी 'डिनर' होना बाकी है। इसी बीच 14 लाख नाम और हट गए हैं। अब तक कुल 79 लाख नाम काटे जा चुके हैं, आगे और कितने हटेंगे, इस बारे में अब और कुछ नहीं कहूंगा।'

ममता बनर्जी के गढ़ से की थी शुरुआत

अधिकारी ने गुरुवार को दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा के लिए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस सीट पर शुभेंदु का मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है। खास बात है कि उन्होंने पहले भवानीपुर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया इसके बाद और एक रैली निकाली। चुनाव प्रचार के पहले दिन उन्होंने पत्रकारों से कहा कि रैली में लोगों की प्रतिक्रिया से उन्हें काफी हौसला मिला है। शुभेंदु ने रैली में भारी भीड़ को असाधारण बताते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोग मुझे स्वीकार करेंगे।

बंगाल में नितिन नवीन ऐक्टिव

पीटीआई भाषा के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अगले महीने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों को और मजबूत करने के लिए मंगलवार को यहां कई बैठके की थीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। भाजपा की राज्य इकाई के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार से शुरू हुई नवीन की दो दिवसीय बंगाल यात्रा महज एक नियमित संगठनात्मक समीक्षा के लिए नहीं है, बल्कि राज्य में भाजपा की चुनाव प्रचार रणनीति को नया रूप देने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा किए जा रहे व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल में नमाज पढ़ने की छूट, लेकिन पूजा के लिए चाहिए HC की इजाजत: नितिन नवीन
ये भी पढ़ें:बंगाल चुनाव से पहले आयोग ने जारी की पूरक मतदाता सूची, ऐसे चेक करें अपना नाम
ये भी पढ़ें:आ गया बंगाल चुनाव का ओपिनियन पोल, BJP को कितनी सीटें? पार्टी की कमजोरी आई सामने

पार्टी नेताओं के मुताबिक नवीन ने राज्य के शीर्ष नेताओं और वरिष्ठ संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में बातचीत की। इससे यह संकेत मिलता है कि भाजपा नेतृत्व राज्य में सत्ता हासिल करने के अपने प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा अध्यक्ष का जोर बूथ स्तर के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, सूक्ष्म स्तर की योजना को और बेहतर बनाने और पार्टी के चुनाव प्रचार में स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने पर है।

(भाषा इनपुट के साथ)