ना घर, ना कोई कार, कितनी है ममता बनर्जी के पास संपत्ति; देश की गरीब मुख्यमंत्रियों में शुमार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही उनकी फाइनेशियल प्रोफाइल भी चर्चा में है। असल में ममता बनर्जी देश के उन बड़े नेताओं में शुमार हैं, जो बहुत लो प्रोफाइल में रहना पसंद करते हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही उनकी फाइनेशियल प्रोफाइल भी चर्चा में है। असल में ममता बनर्जी देश के उन बड़े नेताओं में शुमार हैं, जो बहुत लो प्रोफाइल में रहना पसंद करते हैं। ममता ने अपने चुनावी हलफनामे में जो ब्यौरा दिया है, उसके मुताबिक उनके पास महज 15.4 लाख रुपए की संपत्ति है। लंबे समय तक राजनीति में रहने के बावजूद ममता बनर्जी के पास अपना खुद का कोई घर नहीं है। इतना ही नहीं, उनके पास कार या कोई अन्य चल संपत्ति भी नहीं हैं। ममता बनर्जी की संपत्ति का यह ब्यौरा उन्हें देश के चुनिंदा मुख्यमंत्रियों में शामिल करता है, जिनके पास बहुत ज्यादा संपत्ति नहीं है।
कुल अचल संपत्ति कितनी
ममता बनर्जी के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल अचल संपत्ति 15,37,509.71 रुपए है। इस रकम का बड़ा हिस्सा बैंक में जमा है। ममता के इंडियन बैंक के बचत खाते में 12,36,209.71 रुपए हैं। इसके अलावा एक अन्य बैंक में उनके पास 40 हजार रुपए हैं, जो चुनाव खर्च के लिए रखे गए हैं। इस तरह ममता बनर्जी का कुल बैंक बैलेंस 12,76,209 रुपए है।
ममता के पास कितना कैश
इसके अलावा बंगाल की मुख्यमंत्री के पास 75,700 रुपए कैश है। वह, 9 ग्राम 750 मिग्रा की गोल्ड ज्वैलरी रखती हैं। वहीं, हलफनामे के मुताबिक वित्तवर्ष 2025-26 में 40,600 रुपए की कटौती हुई है। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने घोषित कर रखा है कि उनके पास कृषि योग्य या गैर कृषि योग्य कोई जमीन नहीं है। इसके अलावा उनके पास कोई रिहायशी संपत्ति या निजी वाहन भी नहीं है।
घटती-बढ़ती रही सालाना आय
वित्तीय वर्ष 2024-25 में ममता बनर्जी की सालाना आय, 23,21,570 रुपए थी। वित्तीय वर्ष 2023–24 की तुलना में इसमें इजाफा हुआ है। उस वक्त ममता की सालाना आय 20,72,740 रुपए थी। वहीं, साल 2021-22 में उनकी सालाना आय सबसे ज्यादा, 38,14,410 रुपए थी। ममता की आय का मुख्य स्रोत उनकी आधिकारिक भूमिका ही है। जो उन्हें अन्य राजनेताओं से अलग करता है।
देश के गरीब मुख्यमंत्रियों में
ममता बनर्जी की गणना देश के गरीब मुख्यमंत्रियों में होती है। एडीआर की रिपोर्ट्स के मुताबिक 2021 के चुनाव में देश के 31 मुख्यमंत्रियों में ममता की गिनती सबसे गरीब मुख्यमंत्री के तौर पर होती थी। तब उनकी कुल आय करीब 15 लाख रुपए थी। ममता बनर्जी ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत 1970 में कांग्रेस (आई) के साथ की थी। बाद में साल 1998 में ममता ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की। इसके बाद अलग-अलग वर्षों में केंद्र सरकार में उन्होंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। साल 2001 में ममता ने पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे का किला ढहाते हुए टीएमसी की सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बनीं।




साइन इन