Bengal BJP Candidate 3rd List RG Kar Rape Case Victim Mother Will Contest from Panihati Seat बंगाल: भाजपा ने आरजी कर रेप केस की पीड़िता की मां को दिया टिकट, कहां से लड़ेंगी चुनाव, West-bengal Hindi News - Hindustan
More

बंगाल: भाजपा ने आरजी कर रेप केस की पीड़िता की मां को दिया टिकट, कहां से लड़ेंगी चुनाव

BJP Bengal List: भाजपा ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में साल 2024 में हुए रेप केस की पीड़िता की मां को भी टिकट दिया है। पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को पानीहाटी विधानसभा सीट से उतारा गया है।

Wed, 25 March 2026 08:22 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
बंगाल: भाजपा ने आरजी कर रेप केस की पीड़िता की मां को दिया टिकट, कहां से लड़ेंगी चुनाव

BJP Bengal Candidate 3rd List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 19 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया गया है। भाजपा ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में साल 2024 में हुए रेप केस की पीड़िता की मां को भी टिकट दिया है। पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को पानीहाटी विधानसभा सीट से उतारा गया है।

भाजपा की लिस्ट के अनुसार, कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्र नाथ बोस को टिकट दिया गया है, जबकि रासगंज से दिनेश सरकार, इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, हेमताबाद से हरिपद, इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी, शांतिपुर से स्वपन दास, पानीहाटी से रत्ना देबनाथ को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, हावड़ा मध्य से बिप्लब मंडल, उत्तरपाड़ा से दीपांजन चक्रवर्ती, सिंगूर से अरुण कुमार दास, चंदननगर से दीपांजन कुमार गुहा, चुंचुड़ा से सुबीर नाग, हरिपाल से मधुमिता घोष, तमलुक से हरे कृष्णा बेरा भाजपा उम्मीदवार होंगे। मेदिनीपुर से शंकर गुच्छैत, कटवा से कृष्णा घोष, सैंथिया से कृष्णा कांत साहा, नलहाटी से अनिल संह, पूर्वस्थली दक्षिण से प्राणकृष्ण तपदार को उम्मीदवार बनाया गया है।

हाल ही में पीड़िता की मां ने कहा था कि वह भाजपा उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं, और उनका उद्देश्य तृणमूल कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए राजनीतिक मार्ग अपनाना है। दिवंगत डॉक्टर की मां ने संवाददाताओं से कहा था कि उन्हें उत्तर 24 परगना के पानीहाटी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ाए जाने की संभावना है। भाजपा ने बुधवार को जारी तीसरी सूची में उनके नाम पर मुहर लगा दी है। भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने हाल ही में पीड़ित डॉक्टर के माता-पिता से मुलाकात की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल: टीएमसी ने मुस्लिमों का सिर्फ वोटबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया: ओवैसी
ये भी पढ़ें:बंगाल में कितनी सीटों पर जीत की उम्मीद में है BJP, अधिकारी ने मंच से बताया
ये भी पढ़ें:बंगाल में नमाज पढ़ने की छूट, लेकिन पूजा के लिए चाहिए HC की इजाजत: नितिन नवीन

बता दें कि अगस्त 2024 में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार हॉल में 31 वर्षीय डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले ने देशव्यापी आक्रोश पैदा कर दिया था। घटना के विरोध में राज्य भर में डॉक्टरों और नागरिक समाज समूहों द्वारा लंबे समय तक प्रदर्शन किए गए थे। पिछले दिनों भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें रूपा गांगुली, निसिथ प्रमाणिक जैसे दिग्गजों के नाम थे। उससे पहले, अपनी पहली सूची में भाजपा 144 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर चुकी है। बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होंगे, जबकि चार मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।