Owaisi Accuses TMC of Exploiting Muslim Votes Forms Alliance for Political Leadership पश्चिम बंगाल: टीएमसी ने मुस्लिमों का सिर्फ वोटबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया: ओवैसी, Delhi Hindi News - Hindustan
More

पश्चिम बंगाल: टीएमसी ने मुस्लिमों का सिर्फ वोटबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया: ओवैसी

कोलकाता में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तृणमूल कांग्रेस पर मुसलमानों का वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने हुमायूं कबीर की पार्टी एजेयूपी के साथ गठबंधन किया है ताकि राज्य में मुस्लिमों का स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व तैयार किया जा सके।

Wed, 25 March 2026 06:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पश्चिम बंगाल: टीएमसी ने मुस्लिमों का सिर्फ वोटबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया: ओवैसी

कोलकाता, एजेंसी। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ उनका वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया। ओवैसी ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि राज्य में मुसलमानों का एक स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व तैयार करने के लिए उनकी पार्टी ने हुमायूं कबीर की पार्टी एजेयूपी के साथ गठबंधन किया है। ओवैसी ने कहा कि राज्य में मुस्लिम आबादी लगभग 30 प्रतिशत है, जबकि सरकारी नौकरियों में उनकी हिस्सेदारी केवल सात प्रतिशत है। आज भी बड़ी संख्या में मुस्लिम लड़के-लड़कियां स्नातक पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इन सवालों का जवाब कौन देगा।

उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी की राजनीति से पश्चिम बंगाल में भाजपा को मजबूती देने का काम किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।