Weather Updates IMD latest report rainfall snowfall air speed up bihar delhi ncr Mausam सावधान! गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की आशंका, इन राज्यों में IMD का अलर्ट जारी, Weather Hindi News - Hindustan
More

सावधान! गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की आशंका, इन राज्यों में IMD का अलर्ट जारी

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत पूरे पूर्वोत्तर में अगले पांच दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक जारी रहेगी। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।

Mon, 27 April 2026 04:32 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
सावधान! गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की आशंका, इन राज्यों में IMD का अलर्ट जारी

देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और असम के आसपास निचले स्तर पर चक्रवाती सर्कुलेशन सक्रिय हैं। महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। इसके प्रभाव से देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिलेंगी। 27 से 30 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होगी। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कल बदलने वाला है मौसम, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत; IMD का क्या अपडेट

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 28 और 29 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा में तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है, जहां हवाओं की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

बिहार और झारखंड में कैसा मौसम

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत पूरे पूर्वोत्तर में अगले पांच दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक जारी रहेगी। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है, खासकर 27 से 30 अप्रैल के बीच। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखंड में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। झारखंड और बिहार में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज आंधी की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना वालों को गर्मी से 4 दिन राहत, आंधी-बारिश का अलर्ट; जानिए मौसम का हाल

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल

मध्य और दक्षिण भारत में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश, इन 6 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

अकोला में सबसे अधिक 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान

महाराष्ट्र के अकोला में देश में सबसे अधिक 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि नागपुर समेत विदर्भ के अन्य हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के विदर्भ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मंगलवार तक लू की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। कुछ दूरस्थ स्थानों पर यह 47 डिग्री सेल्सियस भी हो सकता है। रविवार को अकोला में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक है। दूसरे स्थान पर अमरावती रहा जहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।