orange alert for hailstorm in 6 districts of jharkhand झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश; इन 6 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश; इन 6 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

झारखंड के अधिकांश जिले तपती गर्मी से बेहाल है। रविवार को पलामू का तापमान 44.9 डिग्री पहुंच गया। यहां सुबह 10 बजे से रात तक लोग गर्म लहर से परेशान रहे। हालांकि भीषण गर्मी झेल रहे कोयलांचल-संताल के लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने 6 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Mon, 27 April 2026 07:08 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश; इन 6 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand weather: झारखंड के अधिकांश जिले तपती गर्मी से बेहाल है। रविवार को पलामू का तापमान 44.9 डिग्री पहुंच गया। यहां सुबह 10 बजे से रात तक लोग गर्म लहर से परेशान रहे। हालांकि भीषण गर्मी झेल रहे कोयलांचल-संताल के लोगों को थोड़ी राहत मिली। धनबाद, गिरिडीह और बोकारो के कई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हुई। कुछ जगहों से ओलावृष्टि की भी सूचना है। बोकारो में दो मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी बनी रही।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान बादल छाएंगे और कई जिलों में गरज और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को संताल के जिलों के साथ धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा में तेज हवा और गरज के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट और पलामू समेत शेष जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को जिन जिलों में बारिश हुई, वहां गर्मी में कमी आई है। रांची में तापमान 40.8 से गिरकर 40.2 डिग्री दर्ज की गई। बोकारो, गोड्डा और पाकुड़ के तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान चार से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में भीषण लू का कहर! गर्मी से तीन की मौत; 3 दिन तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि

अधिकतम तापमान एक से पांच डिग्री तक अधिक

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से लेकर पांच डिग्री तक अधिक चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री से छह डिग्री अधिक है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और आसपास पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। वहीं बिहार और आसपास के क्षेत्रों पर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब झारखंड के संताल और आसपास के क्षेत्रों पर कायम है। इससे राज्य में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। अगले चार दिनों के दौरान आंधी के साथ बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। संताल समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किए गए हैं। अगले चार से पांच दिनों के दौरान तापमान में एक से चार डिग्री तक कमी आने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रांची स्मार्ट सिटी का बढ़ेगा दायरा, सरकार ने 500 एकड़ और जमीन मांगी

राज्य में भीषण गर्मी वाले जिले

जिला - अधिकतम तापमान

पलामू 44.9

सरायकेला 42.5

प. सिंहभूम 41.9

गुमला 40.4

रांची 40.2

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में दिनदहाड़े करोड़ों की बैंक डकैती, कई किलो सोना और कैश लूटकर आरोपी फरार