rain and thunderstorm alert in patna imd said cloudy sky will give relief from heat Patna Weather: पटना वालों को गर्मी से 4 दिन राहत, आंधी-बारिश का अलर्ट; जानिए मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Patna Weather: पटना वालों को गर्मी से 4 दिन राहत, आंधी-बारिश का अलर्ट; जानिए मौसम का हाल

Patna Weather: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अप्रैल को पटना के आसमान में कई जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा आंधी और बारिश भी हो सकती है। मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Mon, 27 April 2026 12:54 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Patna Weather: पटना वालों को गर्मी से 4 दिन राहत, आंधी-बारिश का अलर्ट; जानिए मौसम का हाल

Patna Weather: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। कुछ जिलों में लोग जहां भीषण गर्मी का कहर झेल रहे हैं तो कुछ जिलों में आंधी-बरसात ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिला रखी है। पटना में भी मौसम लोगों को चौंका रहा है। मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए पटना में मौसम का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 27 अप्रैल को पटना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने इसके बाद अगले चार दिनों के लिए पटना में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। जाहिर है पटना के लोगों को भीषण गर्मी से अगले कुछ दिनों तक राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अप्रैल को पटना के आसमान में कई जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा आंधी और बारिश भी हो सकती है। मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसी तरह बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके अलावा आंधी और बारिश का अनुमान जताया गया है। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में स्कूलों का समय बदला; यहां बारिश का ऑरेंज अलर्ट; बिहार में मौसम का कहर

30 और 01 मई को भी राजधानी पटना के आसमान में बादलों का डेरा रह सकता है और आंधी के साथ बारिश का दौर रह सकता है। दोनों दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

किशनगंज, चंपारण में अलर्ट

बता दें कि इससे पहले रविवार को पटना समेत 28 शहरों के अधिकतम तापमान में कमी से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पूरवा हवा चलने से पटना का पारा 6.4 डिग्री से. गिरा। अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण में बारिश हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के बांका में सुबह-सुबह 2 मर्डर, अर्धनग्न हालत में महिला मिली;युवक की हत्या
ये भी पढ़ें:बिहार में 2 बच्चों के पिता ने सात साल की बच्ची से किया रेप, लहूलुहान मिली

दूसरी तरफ, गया जी, डेहरी और भभुआ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। सुपौल में मक्का और आम तथा पूर्वी चंपारण में आंधी और ओलावृष्टि से आम, लीची और सब्जियों को नुकसान हुआ। किशनगंज में सोमवार और अररिया, किशनगंज, गोपालगंज एवं प. चंपारण में मंगलवार को मेघ गर्जन और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

पटना में स्कूल का समय बदला

इससे पहले अपने एक आदेश में पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा था कि भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए 30 अप्रैल तक सभी सरकारी-निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और प्ले स्कूलों की कक्षाएं 11:30 बजे के बाद नहीं चलाने का आदेश दिया गया है। सभी स्कूलों को उपरोक्त आदेश के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियों को संचालित करने का आदेश दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।