Delhi IMD Weather update rainfall thunderstorm alert for 3 days tempurature reduce दिल्ली में कल बदलने वाला है मौसम, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत; IMD का क्या अपडेट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में कल बदलने वाला है मौसम, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत; IMD का क्या अपडेट

दिल्ली सोमवार को भी भीषण गर्मी की चपेट में रही, जहां अधिकतम तापमान 42.1°C दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज पूरे दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। आज तापमान 43  से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Mon, 27 April 2026 03:59 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में कल बदलने वाला है मौसम, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत; IMD का क्या अपडेट

दिल्ली सोमवार को भी भीषण गर्मी की चपेट में रही, जहां अधिकतम तापमान 42.1°C दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज पूरे दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। आज तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि, कल मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी मंगलवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। आईएमडी ने कल के आंधी औऱ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार से मौसम में सुधार शुरू होगा। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश के भी आसार है। इसी के साथ अधिकतम तापमान 40-42°C के बीच रह सकता है। इसके बाद बुधवार को भी तेज हवाओं के साथ गरज चमक की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर और शाम कोबिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'लॉरेंस ऑफ पंजाब' की रिलीज के खिलाफ लॉरेंस बिश्नोई की याचिका बंद; क्या बोला HC

मध्यम से भारी बारिश की आशंका

इस दिन येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। गुरुवार को भी मौसम का नरम रुख देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और गरज चमक की आशंका जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 38 डिग्री के आसपास रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कांस्टेबल ने किया मर्डर, 2 लड़कों के सीने में मारी गोली; एक की मौत

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली-NCR में इस सप्ताह की शुरुआत में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। अनुमान है कि 40–80 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के बाद मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ये बौछारें 15-45 मिनट1 तक चल सकती हैं, और कुछ क्षेत्रों में "तूफान के गुजरने के बाद 2-3 घंटे तक लगातार बूंदाबांदी1 हो सकती है। गरज के साथ बिजली गिरने और गरजने की भी संभावना है, हालांकि ओलावृष्टि का खतरा कम है, फिर भी छिटपुट घटनाएं संभव हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंजन फेल होने की वजह से रोकी दिल्ली-ज्यूरिख फ्लाइट, 6 यात्री घायल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।