kal ka mausam kaisa rahega up bihar delhi weather today forecast imd alert April 22 कल का मौसम, 22 अप्रैल: तपती गर्मी में बुधवार को इन 8 राज्यों में होगी बारिश, आंधी का भी अलर्ट, Weather Hindi News - Hindustan
More

कल का मौसम, 22 अप्रैल: तपती गर्मी में बुधवार को इन 8 राज्यों में होगी बारिश, आंधी का भी अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में बुधवार को मौसम काफी सक्रिय रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

Tue, 21 April 2026 08:28 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
कल का मौसम, 22 अप्रैल: तपती गर्मी में बुधवार को इन 8 राज्यों में होगी बारिश, आंधी का भी अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 अप्रैल के लिए अलग-अलग राज्यों में बदलते मौसम का अनुमान जताया है। कई हिस्सों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का असर रहेगा। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ इलाकों में गर्मी और लू की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम प्रणाली की बात करें तो देश के कई हिस्सों में ऊपरी हवा के चक्रवात सक्रिय हैं, जिनका असर पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के मौसम पर साफ दिखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! बिहार और UP समेत 8 राज्यों में हीटवेव अलर्ट; 40 डिग्री पार जाएगा तापमान

पूर्वोत्तर भारत में बुधवार को मौसम काफी सक्रिय रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश व बिजली गिरने की आशंका है। असम और मेघालय में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का मौसम: बारिश दिलाएगी भीषण गर्मी से राहत; कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

पूर्वी भारत की बात करें तो पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में 22 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही, गरज-चमक देखने को मिल सकती है। बिहार में भी मौसम में बदलाव रहेगा, हालांकि मुख्य रूप से 24-25 अप्रैल को तेज आंधी का असर ज्यादा दिखेगा। मध्य भारत में छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा, जबकि कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में भीषण गर्मी के चलते इस जिले में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों का समय बदला

दक्षिण भारत में तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में 22 अप्रैल को बारिश, गरज-चमक व तेज हवाएं चलने का अनुमान है। गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी मौसम बदला रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और लू चलने की संभावना है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल कम है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।