aaj ka mausam kaisa rahega up delhi bihar weather today imd alert forecast april 21 आज का मौसम, 21 अप्रैल: बारिश दिलाएगी भीषण गर्मी से राहत; कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, Weather Hindi News - Hindustan
More

आज का मौसम, 21 अप्रैल: बारिश दिलाएगी भीषण गर्मी से राहत; कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी मौसम बदलने का अनुमान है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी चल सकती है। बिहार में कुछ जगहों पर 70 किमी प्रति घंटे तक हवाएं चल सकती हैं।

Tue, 21 April 2026 08:04 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
आज का मौसम, 21 अप्रैल: बारिश दिलाएगी भीषण गर्मी से राहत; कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

21 अप्रैल को देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का अनुमान है जिससे भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने देश के अलग अलग राज्यों में मौसम बदलने का अनुमान जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग, आईएमडी के मुताबिक कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है।

पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी मौसम बदल सकता है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी चल सकती है। बिहार में 21 से 25 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं ओडिशा में आज हल्की से मध्यम बारिश, गरज और चमक के तेज हवाएं चलने जा अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल का मौसम: बढ़ते तापमान और लू के बीच होगी बारिश, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

पूर्वोत्तर में बारिश का अनुमान

पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 20 से 24 अप्रैल के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: बिहार में मौसम का करवट, 23 अप्रैल से झमाझम बारिश और आंधी के आसार

MP, छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल

मध्य भारत के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश में 20 अप्रैल को, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 20 और 21 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में गर्मी का असर तेज, 40 डिग्री के करीब पारा, इस दिन से होगी बारिश

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश हो सकती है। तेलंगाना में कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है। वहीं पश्चिम भारत के महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में भी 20 से 24 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने जा अनुमान है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।