kal ka Mausam kaisa rahega Delhi NCR Bihar UP weather forecast IMD Heat wave alert for 23 April 2026 कल का मौसम, 23 अप्रैल: आसमां से बरसेगी आग, इन इलाकों में पारा होगा 45 पार; IMD का येलो अलर्ट, बारिश के भी आसार, Weather Hindi News - Hindustan
More

कल का मौसम, 23 अप्रैल: आसमां से बरसेगी आग, इन इलाकों में पारा होगा 45 पार; IMD का येलो अलर्ट, बारिश के भी आसार

Weather Updates IMD Alert: मौसम विभाग ने ये अलर्ट भी जारी किया है कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत ओडिशा और कोंकण एवं गोवा के कई इलाकों में भारी तापमान बढ़ोत्तरी की वजह से रातें गर्म रह सकती हैं और नींद में खलल पड़ सकती है।

Wed, 22 April 2026 09:52 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल का मौसम, 23 अप्रैल: आसमां से बरसेगी आग, इन इलाकों में पारा होगा 45 पार; IMD का येलो अलर्ट, बारिश के भी आसार

Weather Updates IMD Alert for 23 April : मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार (23 अप्रैल) के लिए जारी अपने पूर्वानुमान में देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) का प्रकोप रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। IMD ने अधिकतम तापमान 41°C से 43°C के बीच रहने का अनुमान जताया है, जबकि न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार, गुरुवार को दिन भर आसमान के मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है, हालांकि दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी के आसार हैं और दिन के दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। IMD ने कहा है कि अगले दो दिन तक भी मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना है और शुक्रवार तक 'येलो अलर्ट' जारी रहेगा। मौसम विभाग ने ये अलर्ट भी जारी किया है कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत ओडिशा और कोंकण एवं गोवा के कई इलाकों में भारी तापमान बढ़ोत्तरी की वजह से रातें गर्म रह सकती हैं। इससे लोग पसीने से लथपथ हो रातभर करवटें बदलने को मजबूर रह सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में तपिश से मुश्किलें; 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश?

इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों के अधिकांश भागों में भी ऊष्ण लहर चलने की संभावना जताई है। IMD ने चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में 23 से 25 अप्रैल तक उष्ण लहर की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में लू या गर्म और उमस भरी स्थिति रहने की संभावना है। हालांकि, इस सप्ताह के दौरान उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से 'बरसेगी आग', यूपी से राजस्थान तक लू का अलर्ट; आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के भी अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को मौसम शुष्क रहने और तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है, जबकि कई जिलों में उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है। IMD के मुताबिक, राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, आगरा, अलीगढ़ और मेरठ मंडलों के जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और बलिया में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में आसमान से बरस रही आग; 43 डिग्री के पार तापमान, IMD ने गुड न्यूज भी दी

IMD ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी लू चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पटना में तापमान 45°C पार कर सकता है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों के लिए IMD ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमानों के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में गुरुवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है, जिससे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में गुरुवार को गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे इन इलाकों में मौसम सुहाना हो सकता है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।