MP Weather 22 April Scorching Heatwave Pushes Mercury Past 43 degree IMD Brings a Ray of Relief MP Weather: आसमान से बरस रही आग; 43 डिग्री के पार तापमान, IMD ने गुड न्यूज भी दी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP Weather: आसमान से बरस रही आग; 43 डिग्री के पार तापमान, IMD ने गुड न्यूज भी दी

MP Weather: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। पारा 43 डिग्री पार कर गया है। भोपाल में भी बेहद गर्मी पड़ रही है। इस बीच आईएमडी ने आज कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की भविष्यवाणी की है।

Wed, 22 April 2026 09:53 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
MP Weather: आसमान से बरस रही आग; 43 डिग्री के पार तापमान, IMD ने गुड न्यूज भी दी

MP Weather: मध्य प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है। दिन में भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। तापमान 43 डिग्री पार कर गया है। हालांकि मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की भविष्यवाणी भी की है। आईएमडी के अनुसार 25 अप्रैल तक प्रदेश में यही ट्रेंड जारी रहने की संभावना है।

प्रदेश में गर्मी ने फिर प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी भोपाल में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और कुछ जिलों में पारा 43 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हालात विकट बन रहे हैं। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, धमाकों की आवाज से गूंजा इलाका

43 डिग्री तक पारा पार

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री तक दर्ज किया गया। उमरिया जिले में ‘गर्म रात’ (वार्म नाइट) की स्थिति भी बनी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना परीक्षा बर्खास्त MBBSछात्रों को दी डिग्रियां, MP के विवि का बड़ा फर्जीवाड़ा

जिलावार तापमान जानिए

गर्मी का असर प्रदेशभर में साफ दिख रहा है। नर्मदापुरम में 43 डिग्री, सीधी में 42.6 डिग्री, नौगांव में 42.5 डिग्री, रायसेन में 42.2 डिग्री, रतलाम में 42 डिग्री, सतना में 41.6 डिग्री और दमोह में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। भोपाल और ग्वालियर में 40.2 डिग्री, जबलपुर में 40.6 डिग्री और इंदौर में 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

लू से लोग बेहाल

राज्य के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाओं का असर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में दिन के समय सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों को खासकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने को कहा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान की रुखसार MP में बन गई राधिका, प्रेमी अजय संग मंदिर में लिए सात फेरे

इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं

इस बीच मौसम का दूसरा पहलू भी सक्रिय है। सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।

भोपाल में 40 डिग्री पार तापमान

राजधानी भोपाल में भी गर्मी का असर तेज है। यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 23.4 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बादल छंटने से रात का तापमान थोड़ा गिरा है, लेकिन दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और बढ़ रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।